Bigg Boss OTT 3: किस्मत के धनी हैं ये 3 कंटेस्टेंट्स, न नेम न फेम बस खेल रहे हैं गेम

Bigg Boss OTT 3 Hypocrite Contestants: दोगला, थाली का बैंगन, फेक और हिपोक्रेट, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स को अब तक गेम देखकर यही कहा जा रहा है। कई कंटेस्टेंट अब तक शो में बस दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर आगे बढ़ते हुए नजर आए हैं। इस रिपोर्ट में उन्हीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें ऑडियंस अब तक समझ नहीं पाई है।

Bigg Boss OTT 3 Hypocrite Contestants

Bigg Boss OTT 3 Hypocrite Contestants

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Hypocrite Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब गेम काफी इंटेस हो गया है। ग्रैंड फिनाले का समय जैसे ही नजदीक आ रहा है वैसे ही कंटेस्टेंट्स की गेम भी अब खुलकर सामने आ रही है। घर के अंदर दो ग्रुप्स बन चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो अब तक घर में थाली के बैंगन बन कर घूम रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स को अब भी समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें जाना कहां है। वो हर एक कंटेस्टेंट की बात इधर से उधर करते हैं और सभी की ही बातें सुनते हैं। यही वजह है कि ये कंटेस्टेंट अब तक नॉमिनेशन में भी काफी कम ही आए हैं। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जो अब तक घर में काफी फेक नजर आ रहे हैं।

1. नेजी

सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आ रहा है रैपर नेजी का, जो घर में गए थे तो लगा कि अपनी सारी बातें डंके की चोट पर कहेंगे लेकिन अब तक घर में नेजी काफी शांत और गुमसुम से ही नजर आए हैं। नेजी शुरू से ही दो कश्तियों पर पैर रखकर सवार हुए हैं। पहले सना सुल्तान और सना मकबूल दोनों के साथ ही अलग-अलग से दोस्ती निभाते हुए दिखे, अब सना सुल्तान के जाने के बाद भी नेजी कुछ यही करते हुए नजर आ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट की हां में हां मिलाने वाले नेजी का शो में खुद का कोई प्वाइंट ऑफ व्यू ही नहीं दिखता। नेजी दूसरों की बातों पर ही चलते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ ही नेजी किसी भी ग्रुप का पार्ट नहीं हैं वो बस एक जगह से दूसरी जगह होते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा नेजी हर किसी के साथ बनाकर भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से वो काफी कम बार नॉमिनेट हुए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naezy (@naezythebaa)

2. शिवानी कुमारी

शिवानी का घर में एक ग्रुप नजर भले ही आता है, जिसमें सना मकबूल, विशाल और लवकेश हैं लेकिन बावजूद इसके वो रणवीर, अरमान मलिक और कृतिका के साथ काफी बातें करते हुए नजर आती हैं। शो की शुरुआत में शिवानी की रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन राव से बिल्कुल भी बन नहीं रही थी लेकिन अब जब शो खत्म होने वाला है तो शिवानी ना तो रणवीर के आगे ज्यादा कुछ कहते हुए नजर आती हैं और ना ही वो खुलकर अब लड़ाई-झगड़े करती हैं। ऐसा लगता है जैसे शिवानी बहुत ही सोच समझकर गेम में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। किसी की नजर में शिवानी बुरा नहीं बनना चाहती हैं ताकि वो नॉमिनेशन से बच सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivani (@shivani__kumari321)

विज्ञापन

3. कृतिका मलिक

हालांकि कृतिका मलिक थाली का बैंगन से ज्यादा तो अपने पति अरमान मलिक की परछाई बनकर शो में चलते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन कृतिका अपने ग्रुप में कई चीजों को कहने से बचती हैं। रणवीर शौरी के बारे में वो उनकी पीठ के पीछे जरूर कहते हुए नजर आती हैं लेकिन उनके आगे वो एकदम शांत और चुप हो जाती हैं। कृतिका मलिक घर में सबसे कम नॉमिनेट हुए हैं जिसकी वजह है सभी कंटेस्टेंट के साथ उनका बनाकर चलना जो गेम में उन्हें काफी आगे तक ले आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kritika malik (@kritika_malik_9)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ