Bigg Boss OTT 3 Double Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घर में ड्रामा और एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने को मिल रहा है। इस बार घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। अब एविक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स घर से बाहर जाएंगे। यानी इस बार शो में डबल एविक्शन होगा। चलिए आपको बताते हैं इस बार का वोटिंग ट्रेंड क्या कहता है कौन टॉप में है और किसे इस बार अब तक सबसे कम वोट मिले हैं।
लवकेश कटारिया को मिले सबसे ज्यादा वोट
इस बार जो 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं वो हैं लवकेश कटारिया, सना मकबूल, अदनान शेख, विशाल पांडे, अरमान मलिक, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया। इनमें से इस बार एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट बेघर होंगे। अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक लवकेश कटारिया को सबसे ज्यादा फीसदी वोट्स मिले हैं। लवकेश बड़े अंतर के साथ लीड कर रहे हैं। उन्हें 34.5% वोट मिले हैं जबकि उनके बाद दूसरे नंबर पर सना मकबूल हैं, जिन्हें 24.7 फीसदी वोट मिले हैं। लवकेश और सना मकबूल इस हफ्ते पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
वोटों में विशाल पांडे से आगे अदनान शेख
फिलहाल जो वोटिंग ट्रेंड आए हैं उसके मुताबिक विशाल पांडे जो घर में पहले दिन से हैं उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए अदनान शेख ने पीछे कर दिया है। हालांकि ये बस एक ट्रेंड है जिसमें अभी बदलाव हो सकता है। अदनान शेख को अब तक 20.3 फीसदी वोट मिले हैं जिसकी वजह से वो तीसरे नंबर पर सुरक्षित हैं। वहीं 17.5% वोट्स के साथ विशाल पांडे ट्रेंड में चौथे नंबर पर हैं।
बॉटम 3 में से तीन कंटेस्टेंट
इस बार 2 लोग घर से बेघर होंगे यानी जिन 3 कंटेस्टेंट्स को इस बार सबसे कम वोट मिले हैं उनमें से किन्ही 2 का सफर इस बार खत्म हो जाएगा। अरमान मलिक, सना सुल्तान और दीपक चौरसिया इन 3 कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट्स मिले हैं। जहां अरमान मलिक को सिर्फ 2 फीसदी वोट मिले हैं वहीं सना सुल्तान को 0.9% और दीपक चौरसिया को 0.1 फीसदी वोट दिए गए हैं। यानी जिन 2 सदस्यों पर इस बार एविक्शन की तलवार सबसे ज्यादा लटक रही है वो हैं सना सुल्तान और दीपक चौरसिया।
लवकेश-अदनान में हुआ कलेश
लेटेस्ट एपिसोड में लवकेश कटारिया को बिग बॉस द्वारा टास्क दिया गया था। उन्हें घर में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ व्लॉग शूट करना था। ऐसे में जब लवकेश अदनान के पास गए तो उन्होंने अदनान को कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। दोनों के बीच बाकी कंटेस्टेंट्स को आकर बीच बचाव करना पड़ा।
यह भी पढ़े: Bigg Boss OTT 3: जाग उठे Adnaan Shaikh, Lovekesh Kataria को बोले- मर्दों की तरह बोला कर
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines