Bigg Boss Contestants Evicted For Violence: बिग बॉस का घर कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच में हुई जुबानी जंग तो कई बार मारपीट का साक्षी बना है। नियमों के अनुसार इस घर में सब कुछ अलाउड हैं लेकिन हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं है। इस चक्कर में अब तक कई घरवालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। हालिया इंसिडेंट अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में देखने को मिला है, जब शो की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी घर में हिंसा कर बैठी हैं। उनकी हिंसा का शिकार कोई और नहीं बल्कि पौलोमी दास बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानी कुमारी ने पौलोमी को धक्का दे दिया है।
शिवानी ने दिया पौलोमी को धक्का
दरअसल, एक टास्क के दौरान सभी घरवालों को घर में मौजूद कुएं के पास जाकर अपनी विश मांगनी थी। इस दौरान शिवानी और पौलोमी कुएं के पास दौड़ीं लेकिन शिवानी के धक्के से पौलोमी नीचे गिर गईं। इसके बाद पौलोमी ने बिग बॉस से कहा कि शिवानी के धक्के की वजह से उन्हें चोट आई है। अब देखना होगा कि नियमों के मुताबिक, क्या शिवानी को घर से निकाला जाएगा? खैर उससे पहले जानते हैं कि बिग बॉस के घर में हिंसा करने के कारण किन सदस्यों को शो से बाहर किया जा चुका है।
अभिषेक कुमार
टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ‘बिग बॉस 17’ में के फर्स्ट रनर-अप रहे थे। शो में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के करेंट बॉयफ्रेंड को थप्पड़ जड़ दिया था। इस हिंसा की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। हालांकि बाद में घरवालों के वोट के चलते अभिषेक को घर में वापस बुला लिया गया था।
प्रियांक शर्मा
‘बिग बॉस सीजन 11’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए प्रियांक शर्मा भी घर में हिंसा करने की वजह से शो से बाहर हो चुके हैं। शो में विकास गुप्ता और आकाश ददलानी के बीच लड़ाई हो रही थी। तभी प्रियांक ने बीच में आकर आकाश को धक्का दे दिया था। इस वजह से होस्ट सलमान खान ने प्रियांक को घर से बेघर कर दिया था।
प्रियंका जग्गा
‘बिग बॉस 10’ में आईं प्रियंका जग्गा ने तो सलमान खान से ही पंगा ले लिया था। शो में टास्क के दौरान प्रियंका हमेशा दूसरे सदस्यों को गाली देती थीं और हिंसा करती थीं। इस बर्ताव की वजह से सलमान ने खुद प्रियंका को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
यह भी पढ़ें: दो शादियां कर पछता रहे Armaan Malik? घर में खुला पुराना चिट्ठा तो तिलमिलाए यूट्यूबर
स्वामी ओम
‘बिग बॉस 10’ में कंटेस्टेंट बनकर आए स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि शो के दौरान उन्हें हिंसा करने की वजह से निकाल दिया गया था। दरअसल, स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान अपनी पेशाब को वीजे बानी और रोहन मेहरा पर फेंका था।
कमाल आर खान
‘बिग बॉस 3’ में नजर आए सेल्फ क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) भी हिंसा के चलते शो से बाहर हो गए थे। शो में उन्होंने फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा पर बोतल फेंककर मारी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत घर से निकाल दिया गया था।
देवेन्दर सिंह
देवेन्दर सिंह उर्फ बंटी चोर ‘बिग बॉस 4’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो में पहले दिन ही उन्होंने अपना आपा खो दिया था। साथ ही उन्होंने घर के नियमों को मानने से मना कर दिया था। कैमरे के सामने कई गालियां दी थीं। इस वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
नहीं रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; 1991 में दिखाई थी टाइम ट्रैवल की दुनिया
2 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
2 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
4 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
6 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
18 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
19 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
21 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines