Salman Khan Slams Trolls in Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान का अलग अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया. सलमान खान ने शो के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा. दरअसल हाल ही में कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद अब सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के स्टेज से सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई. हालांकि इस दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ का नाम नहीं लिया, लेकिन सलमान खान इनडायरेक्टली कैटरीना कैफ को सपोर्ट किया है.
कैटरीना कैफ को किया सपोर्ट
दरअसल ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए सलमान खान ने ट्रोलर्स की भी जमकर क्लास लगा दी. एक्टर ने बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग करने वालों पर जमकर भड़ास निकाली. अपनी दोस्त और को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को सपोर्ट करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘प्रेग्नेंट होने पर किसी को क्यों ट्रोल करते हो? प्रेग्नेंट होने के बाद सबका वजन बढ़ता ही है, ये नॉर्मल है. जब वो वापस फिल्मों में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी. वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं, तो आप लोग उन्हें उनके लुक्स पर क्यों ट्रोल कर रहे हो.’
ट्रोलर्स पर निकाली भड़ास
सलमान खान इतने भड़क गए कि वो गुस्से में आ गए और उन्होंने अपनी हैट और अपनी टी-शर्ट भी उतार दी. एक्टर ने कहा कि लोग मुझे बूढ़ा बोल रहे हैं, अरे यार मैं 60 साल का हो गया हूं. आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ वाले लुक में नहीं रह सकते हैं. अचानक उम्र एक मुद्दा बन गई है और लोग उम्र को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं इस दौरान सलमान खान ने शर्टलेस होकर अपनी फिटनेस भी ऑडियंस को दिखाई और अपने मुंह से मेकअप भी हटाते दिखे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारे फैन्स क्लब इतने सारे हैं, हमे ट्रोलर्स से फर्क ही नहीं पड़ता बोलने दो इन्हें.
सोहेल खान की ट्रोलिंग पर भी की बात
वहीं इसके साथ ही सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान की ट्रोलिंग पर भी बात की. एक्टर ने कहा कि सोहेल खान के लुक्स पर ट्रोल कर रहे हैं, पहले अपने आप को देखो. अपने मां-बाप को देखो और उसके बाद ट्रोल करो. वहीं अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये दबंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.