हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20: इस हफ्ते का नॉमिनेशन हुआ कैंसिल! बिग बॉस ने 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे-सीधे किया नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क रद्द होता दिखाई देगा. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बॉस टास्क को रद्द करने की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट्स (Pic credit- Instagram)

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में इस बार कोई भी कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ है. वहीं सलमान खान ने भी पहले वीकेंड का वार में घरवालों के साथ मजाक-मस्ती ही की और फैंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बॉस इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन को कैंसिल करते नजर आए. इसके साथ ही बिग बॉस ने सीधे-सीधे 3 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या है.

क्यों रद्द हुआ नॉमिनेशन टास्क?

लेटेस्ट प्रोमो में सभी घरवाले ‘रूम नंबर 20’ में बैठे नजर आए. कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन्स को लेकर डिस्कशन चल ही रहा था कि इतने में बिग बॉस ने टास्क रद्द करने की घोषणा कर दी. ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार नॉमिनेशन रद्द करने का फैसला घर का मेजर रूल तोड़ने की वजह से लिया गया है. दरअसल नॉमिनेशन के दौरान आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट प्लानिंग और प्लॉटिंग करते हुए नजर आए. जबकि बिग बॉस के घर का ये मेजर रूल है कि कोई भी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन आपस में डिस्कस नहीं कर सकता है.

यह भी पढ़ें: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर को लॉन्च करेंगे सलमान खान? सूरज पंचोली संग ‘टार्जन’ से करेंगे डेब्यू

विज्ञापन

कौन-कौन है नॉमिनेट?

आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट को नॉमिनेशन के दौरान प्लानिंग करते हुए बिग बॉस ने पकड़ लिया और नॉमिनेशन को रद्द करने का फैसला किया. वहीं सजा के रूप में बिग बॉस ने आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट को सीधे-सीधे घर से एविक्ट होने के लिए नॉमिनेट भी कर दिया. इसका मतलब है कि इस हफ्ते शो से आउट होने के लिए सिर्फ 3 ही कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट शामिल हैं. इनमें से वीकेंड का वार में कौन एविक्ट होगा, ये तो टाइम आने पर ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कौन बना ‘बॉस’? सलमान खान भी इस कंटेस्टेंट के हुए दीवाने; घरवालों ने भी बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग

बता दें लेटेस्ट एपिसोड वीकेंड का वार के बाद अरिश्फा खान और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच घमासान देखने को मिला. इन दोनों ही कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर अपनी-अपनी भड़ास निकाली. वहीं ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरिश्फा खुद को कंट्रोल नहीं कर सकीं और वो फूट-फूटकर रोने लगीं. इस दौरान घर का माहौल भी बिगड़ता दिखाई दिया. वहीं वीकेंड का वार में काजी तौकीर की सलमान खान ने खूब तारीफ की. साथ ही सलमान खान ने ये भी बताया कि बाहर उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola