Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. इस टास्क को 4 कंटेस्टेंट्स ने जीतकर अपने नाम कर लिया है. वहीं अब कैप्टन बनने की रेस में ये 4 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. वहीं इन 4 दावेदारों में से कोई एक कैप्टन भी बन चुका है. ‘बिग बॉस 20’ के नए कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है. फिलहाल यंग डीएसए शो के कैप्टन हैं लेकिन अपकमिंग एपिसोड में 4 दावेदारों में से कोई एक कंटेस्टेंट घर का नया कप्तान बनेगा. शो के नए कैप्टन का नाम भी रिवील हो गया है. चलिए जानते हैं अब घर का नया कैप्टन कौन बना है.
कौन-कौन बना दावेदार?
‘बिग बॉस 20’ में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान लड़के वर्सेस लड़कियों का टास्क देखने को मिला. लड़कों के टास्क में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू विनर रहे और कैप्टेंसी के पहले दावेदार बन गए. वहीं बाद में लड़कियों के बीच रील्स बनाने का टास्क हुआ. इनमें कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी विनर रहे और कैप्टेंसी के दावेदार बन गए. कैप्टन बनने की रेस में गल्लू, कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में इन चारों कंटेस्टेंट्स में से कोई एक टास्क जीतकर घर का नया कैप्टन बनेगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती में आई दरार, कैप्टेंसी टास्क के दौरान टूटा दोनों का रिश्ता!
ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन
‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार 4 कंटेस्टेंट्स में से गुल्लू कैप्टेंसी का टास्क जीत गए हैं और इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए हैं. सीजन 20 के पहले कैप्टन यंग डीएसए का कार्यकाल अब खत्म हो गया है. वहीं अब गल्लू की कैप्टेंसी में घरवाले काम करते नजर आएंगे. हालांकि गुल्लू के कैप्टन बनने की घोषणा अपकमिंग एपिसोड में की जाएगी. इस खबर ने गल्लू के फैंस को भी खुश कर दिया है. सोशल मीडिया पर गुल्लू के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘युवा’ में माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, टीवी एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा
इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट?
लेटेस्ट एपिसोड में लड़कियों के बीच रील्स बनाने का टास्क देखने को मिला. इस दौरान लड़कियों ने एक-दूसरे की एक्टिंग करते हुए रील्स बनाई. इस टास्क में सबसे ज्यादा कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी की रील्स को पसंद किया गया और ये तीनों ही कंटेस्टेंट्स टास्क जीत गईं और कैप्टेंसी की दावेदार बन गईं. वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी नॉमिनेटेड हैं. इस वीकेंड का वार इन तीनों सदस्यों में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होता दिखाई देगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines