हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 19 की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट कौन? सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुल शो ‘बिग बॉस 19’ लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर जमकर बज बना हुआ है और हर कोई इसके बारे में चर्चा कर रहा है। इस बीच शो को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 के लिए चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट? image credit- social media

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है और इसके आने का इंतजार कर रहा है। बीते कुछ समय से शो के कंफर्म कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी सामने आ रही है। इस बीच अब शो की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट के बारे में चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं बिग बॉस 19 की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट?

शो की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट कौन?

सलमान खान के शो से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि पॉपुलर यूट्यूबर पायल धरे, जो पायल गेमिंग के नाम से मशहूर हैं और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 4.4 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वो सलमान खान के शो की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।

24 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर

इस पोस्ट में पायल गेमिंग को शो की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो को लेकर आधिकारिक जानकारी देते हैं। इसके अलावा अगर शो की बात करें तो सलमान खान के शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा।

विज्ञापन

पांच महीने तक चलेगा शो

इसके अलावा शो को लेकर सुनने में आया है कि इस बार सलमान खान का शो पांच महीने तक चलेगा। शो में सलमान खान तीन महीने तक बतौर होस्ट रहेंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि सलमान खान के बाद करण जौहर, फराह खान या अनिल कपूर शो को होस्ट कर सकते हैं। देखने वाली बात होगी कि ये चर्चा रूमर्स निकलेगी या फिर सच में शो में सलमान के अलावा और भी होस्ट देखने को मिलेंगे।

मेकर्स ने नहीं दी जानकारी

बता दें कि सलमान खान के शो के लिए मेकर्स ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया है। मेकर्स ने अभी तक एक भी ना कंफर्म नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि आखिर मेकर्स कब कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी करेंगे?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 19’ के लिए कन्फर्म हुआ टीवी के इस ‘क्रिकेटर’ का नाम, लड़कियों पर चलता है उनका चार्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola