Bigg Boss 19 में मालती चाहर ने आते ही किया तान्या का पर्दाफाश, घर में देखने को मिलेगा नया कलेश?

Bigg Boss 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने आते ही तान्या मित्तल को एक्सपोज कर दिया. मालती ने बताया कि तान्या के बारे में लोग क्या सोच रहे हैं. अब आने वाले दिनों में दोनों के बीच कलेश भी देखने को मिल सकता है.

Bigg Boss 19, contestant malti chahar, malti chahar exposed tanya mittal

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल को मालती चाहर ने किया एक्सपोज

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने आते ही तान्या मित्तल को एक्सपोज कर दिया. सोशल मीडिया पर भी मालती और तान्या की बातचीत खूब वायरल हो रही है. वहीं मालती चाहर को एक ही दिन में बाहर की दुनिया से प्यार मिलने लगा है. ऑडियंस को मालती की पर्सनैलिटी काफी स्ट्रॉन्ग लग रही है. अब आने वाले दिनों में मालती और तान्या की लड़ाई भी देखने को मिल सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं मालती ने तान्या को लेकर क्या कुछ कहा?

मालती ने तान्या की खोली पोल

वीकेंड का वार में बिग बॉस के घर में एंट्री करने वालीं मालती चाहर घरवालों के साथ काफी घुल-मिल गई हैं. घरवाले जानने चाह रहे हैं कि वो लोग बिग बॉस के घर के बाहर कैसे दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच तान्या ने मालती से डायरेक्ट पूछ लिया कि मैं बाहर कैसी दिख रही हूं. इस पर मालती ने कहा कि आपका लुक काफी अच्छा दिख रहा है, आप हमेशा साड़ी में ही दिखाई देती हैं. इसके साथ ही मालती ने कहा कि लेकिन जो आप घर में बोलती हैं लोग उस पर बाहर जांच पड़ताल भी कर रहे हैं कि आप क्या-क्या झूठ बोल रही हैं.

विज्ञापन

तान्या की बातों में गोलमाल

मालती ने तान्या को आगे कहा कि आप बोलती है कि आपने अपना बिजनेस शुरू करने के लिए स्ट्रगल की और फिर आप बोलती हैं कि आप कभी घर से बाहर नहीं निकली. लोगों को ये स्टेटमेंट्स काफी अटपटी लग रही है, क्योंकि जब आप घर से बाहर ही नहीं निकली तो आपने बिजनेस कैसे किया? मालती यहां नहीं रुकी उन्होंने आगे ये भी कहा कि तान्या आप बोलती हैं कि आप हमेशा साड़ी पहनती हैं, लेकिन बाहर आपके पुराने वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जिनमें आपने मिनी स्कर्ट भी पहनी हैं. लोगों को आपकी पर्सनैलिटी फेक लगने लगी है.

विज्ञापन

मालती और तान्या के बीच होगा कलेश?

मालती की ये बातें सुनकर तान्या चिढ़ गईं और अपना बचाव करने के लिए तान्या ने कहा कि जो लोग फेमस होते हैं लोग उन्हें नीचे धकेलना ही चाहते हैं. मालती और तान्या की ये बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग मालती को काफी पसंद करने लगे हैं. वहीं अब इसके बाद घर में तान्या और मालती की कोल्ड वार भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि ये तो साफ हो गया है कि तान्या मालती को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं. इसके साथ ही तान्या घर में मालती से दूरी बनाती भी नजर आ रही हैं. इससे तो तय है कि आने वाले दिनों में दोनों के बीच कलेश देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ