Bigg Boss 19, Salman Khan Promo: बिग बॉस 19 का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शो के मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए शो से पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है। बिग बॉस 19 से सलमान खान का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। शो का पहला प्रोमो वीडियो आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इस प्रोमो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया प्रोमो
जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सलमान खान का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि भाई के साथ लौट आया है बिग बॉस का नया सीजन और इस बार चलेगी ‘घरवालों की सरकार’, बिग बॉस 19 देखिए 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्सटीवी पर।
यूजर्स ने की प्रोमो की तारीफ
बिग बॉस 19 का प्रोमो वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बॉस इज बैक। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस बार ज्यादा मजा आने वाला है। तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान खान इज बैक। एक और यूजर ने कहा कि मजा आ गया प्रोमो देखकर। एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या प्रोमो है? एक और ने लिखा कि गजब का प्रोमो है। इस तरह यूजर्स ने शो के प्रोमो की तारीफ की है।
प्रोमो में क्या-क्या?
वहीं, अगर बिग बॉस 19 के पहले प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान एक नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। भाईजान कहते हैं कि दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार ‘घरवालों की सरकार’, टू मच फन, होने वाला है यहां। इस साल बिग बॉस आएंगे, जियो हॉटस्टार और कलर्स पर।
कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट का इंतजार
सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ के शुरू होने में अब सिर्फ 24 दिन का समय रह गया है। फैंस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने शो के लिए 45 से 50 लोगों को अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन होगा?
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
50 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines