Bigg Boss 19 Promo: सलमान खाने के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर कुछ नए दिलचस्प खुलासे हुए हैं। इस शो का प्रोमो शूट किया जा चुका है और अब इसी को लेकर डिटेल में जानकारी सामने आई है। ‘बिग बॉस सीजन 19’ का प्रोमो मेकर्स कब रिलीज करेंगे? अब उसे लेकर जानकारी मिल गई है। साथ ही शो की थीम को लेकर भी अपडेट मिला है। हर बार शो में 1 थीम होती है, लेकिन इस बार ‘बिग बॉस सीजन 19’ में दो थीम देखने को मिलेंगी। प्रोमो इसी महीने के आखिर या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में आ सकता है।
सलमान ने ‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो के लिए 12:30 घंटे की शूटिंग
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर बताया गया है कि 21 जुलाई को सलमान खान ने इस शो का प्रोमो शूट किया है। सलमान खान दोपहर 2 बजे सेट पर आए थे और उन्होंने रात 2:30 बजे तक शूटिंग की थी। यानी सलमान खान ने एक प्रोमो को शूट करने के लिए करीब 12:30 घंटे दिए हैं। अब कहा जा रहा है कि पहले ‘बिग बॉस’ की आंख दिखाई जाएगी। हर बार ‘बिग बॉस’ की आंख का कलर और डिजाइन बदल जाता है, ऐसे में पहले मेकर्स उसके साथ शो की अनाउंसमेंट करते हैं और फिर प्रोमो वीडियो सामने आता है।
क्या होगी ‘बिग बॉस 19’ की 2 थीम?
बताया जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस सीजन 19’ का प्रोमो वीडियो जुलाई के लास्ट वीक या फिर अगस्त के फर्स्ट वीक में रिलीज हो सकता है। वहीं, इस शो की 2 थीम रखी गई हैं। ‘बिग बॉस सीजन 19’ की पहली और मेन थीम ‘पोलिटिकल’ होगी और दूसरी ‘रिवाइंड’। इस बार कंटेस्टेंट्स को थीम के हिसाब से ही अप्रोच किया जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि देश में होने वाले बड़े मुद्दों को शो में पेश किया जाएगा। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी हुई थी, तो इसके लिए अपूर्वा मखीजा को अप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan या Amitabh Bachchan कौन है टीवी का महंगा होस्ट? Bigg Boss 19 की फीस पर बड़ा खुलासा
कब रिलीज होगा प्रोमो?
YouTube vs TikTok की कंट्रोवर्सी के कारण मिस्टर फेसु यानी फैसल शेख को अप्रोच किया गया है। अपूर्वा मखीजा और फैसल शेख दोनों को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ की रिलीज डेट पर भी अपडेट आया है। ये शो 24 अगस्त या फिर 31 अगस्त को ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, अभी तक कन्फर्म डेट सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines