Bigg Boss 19 Mridul Tiwari: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। टेलीकास्ट होने से पहले ही शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स का चुनाव जनता खुद करेगी। हाल ही की पोस्ट में दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया जिनमें से जनता जिसे चुनेगी वो घर में एंट्री करेगा। इनमें एक शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हैं और दूसरे मृदुल तिवारी हैं। तो चलिए जानते हैं मृदुल तिवारी कौन हैं जो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने वाले हैं?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी मशहूर जोड़े की एंट्री? विनर गौहर खान से है खास कनेक्शन
कौन हैं मृदुल तिवारी?
सलमान खान के शो से जुड़ने वाले मृदुल तिवारी एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनके चैनल का नाम ‘द मृदुल’ है। यूट्यूब पर वो इतने फेमस हैं कि उनके 1.8 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वहीं उनकी कॉमेडी वीडियो इंस्टाग्राम पर भी काफी वायरल होती हैं। इटावा में जन्में मृदुल फिलहाल नोएडा में रहते हैं। साल 2019 में उन्हें सफलता मिली, जब उनका स्कूल लाइफ पर बना एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसका टाइटल भी मृदुल ने ‘स्कूल लाइफ’ ही दिया था। वहीं इसके बाद से ही मृदुल कॉमेडी वीडियोज बनाते आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में हुए हिट एंड रन केस में भी मृदुल का नाम सामने आया था। दरअसल जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वो मृदुल की थी लेकिन मृदुल उस गाड़ी को नहीं चला रहे थे। इस केस के बाद से भी को काफी चर्चाओं में छा गए थे।
जनता के हाथ में फैसला
बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री अभी पक्की नहीं हुई है। दरअसल इस बार मेकर्स अलग कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। वो इंस्टाग्राम पर कंटेस्टेंट्स के नाम डालकर जनता को उनमें से किसी एक को चुनने का मौका दे रहे हैं। जो मृदुल के साथ शहबाज बदेशा का नाम सामने आया है। शहबाज को आप बिग बॉस के घर में पहले भी देख चुके हैं, हालांकि वो कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि फैमिली मेंबर बनकर आए थे। दरअसल बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शहबाज उसी सीजन में दिखाई दिए थे। उन्होंने अपनी कॉमेडी से घरवालों को खूब एंटरटेन भी किया था।
कौन-कौन आ सकते हैं नजर?
बता दें शो में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच राजनीति देखने को मिलेगी। मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया था उसमें शो के होस्ट सलमान खान इस बात का खुलासा कर करते नजर आए थे कि इस बार बिग बॉस के घर में राजनीति का माहौल देखने को मिलेगा। शो में शामिल होने के लिए धीरज धूपर, गौरव खन्ना, हुनर हाली, अशनूर कौर, बसीर अली और नयनदीप रक्षित का नाम भी सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का ऑफर इस एक्ट्रेस ने किया एक्सेप्ट, ‘अनुपमा’ की बेटी बन जीता था फैंस का दिल
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
12 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines