हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन होगा Bigg Boss 19 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट? देखें टॉप लिस्ट में किस-किसका नाम

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। हाल ही में उस कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं बिग बॉस के इतिहास में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स ज्यादा कमाई कर चुके हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है। 24 अगस्त को टेलीकास्ट होने जा रहे इस शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। वहीं अब ये खबर भी सामने आई है कि शो में सबसे ज्यादा फीस कौन सा सदस्य लेने वाला है। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताने वाले हैं कि बिग बॉस की हिस्ट्री में अब तक कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स ज्यादा फीस ले चुके हैं। चलिए जानते हैं टॉप लिस्ट में किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर की पहली झलक आई सामने, बेहद कलरफुल है नया आशियाना!

फेम से डिसाइड होती है फीस?

बिग बॉस में अक्सर कोई ना कोई सदस्य ऐसा आता है जो बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा फीस लेता है। दरअसल पॉपुलैरिटी के हिसाब से शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स की फीस डिसाइड करते हैं। हालांकि सटीक आंकड़े शो शुरू होने के बाद ही पता चल पाते हैं। लेकिन सियासत की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 19 के उस कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है जो सबसे ज्यादा फीस लेने वाला है।

विज्ञापन

कौन है बिग बॉस 19 का महंगा कंटेस्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपमा फेम गौरव खन्ना शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बने हुए हैं। वहीं खबरें हैं कि गौरव शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। दरअसल टीवी की दुनिया में गौरव काफी फेमस हैं और ये ही कारण है कि मेकर्स उन्हें ज्यादा फीस देने वाले हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। वहीं इससे पहले गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भी नजर आ चुके हैं जहां उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल दिखाकर ट्रॉफी अपने नाम की।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट्स

वहीं अब बात करते है उन कंटेस्टेंट्स की जो बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट हैं। इस टॉप लिस्ट में पिछले सीजन में छाए विवियन डीसेना का नाम भी शामिल है। उन्होंने बिग बॉस 18 में सबसे ज्यादा पैसे लिए थे। वहीं इनके साथ-साथ इस टॉप लिस्ट में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर, रुबीना दिलैक, दीपिका सिंह, रिमी सेन, सिद्धार्थ शुक्ला और पामेला एंडरसन का नाम शामिल है। वहीं बता दें पामेला एंडरसन तो बिग बॉस के इतिहास में सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। उन्हें शो में तीन दिनों के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कलर्स के लाडले की एक्स वाइफ को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, मेकर्स ने पिछले सीजन भी रची थी साजिश

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola