हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18: चाहत पांडे को क्यों लगे बिजली के झटके? घरवालों का 'खतरे' से होगा सामना

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वार पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट आएंगे। इस दौरान चाहत पांडे को बिजली के झटके लगने वाले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। आज रात चुलबुल पांडे (सलमान खान) और बाजीराव सिंघम (अजय देगवन) एक साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। अब खतरों के मास्टरमांइड कहे जाने वाले रोहित इस शो पर आएं और घरवालों का खतरे से सामना न हो यह कैसे हो सकता है।

शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि चाहत पांडे को आज बिजली के झटके खाने पड़ेंगे और वो भी रोहित शेट्टी के स्टाइल में। चाहत के अलावा अन्य घरवालों को भी बिजली के झटके लगेंगे।

रोहित शेट्टी घरवालों से पूछेंगे सवाल

बिग बॉस मेकर्स ने शो से जुड़ा नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में अजय देवगन और रोहित शेट्टी स्टेज पर सलमान खान के साथ खड़े हैं। वहीं बाकी घरवाले उन्हें देखकर काफी खुश हैं। इस दौरान रोहित घरवालों से कहते हैं, ‘बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे दोनों खड़े हैं। दोनों को ना सुनने की आदत नहीं है। मैं घरवालों से आज कुछ सवाल पूछने वाला हूं। अगर उन्होंने ना कहा तो झटके आपको लगेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मुस्कान बामने को बेघर होते ही इस बात का हुआ पछतावा, किए कई खुलासे

चाहत पांडे को लगेगा इलेक्ट्रिक शॉक

रोहित शेट्टी चाहत पांडे को लेकर घरवालों से पूछते हैं कि क्या चाहत पांडे का इस घर में जो क्रश है, वो उनकी मम्मी को पसंद आएगा? यह सुनते ही चाहत कहती हैं कि उनका कोई क्रश नहीं है। इसके बाद करणवीर मेहरा मजाक में बोलते हैं, ‘अरे नहीं मत बोलो।’ इसके बाद चाहत को जोर से इलेक्ट्रिक शॉक लगता है और एक्ट्रेस जोर से चिल्लाने लगती हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया, ‘बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे के सामने घरवालों की हुई हवा टाइट, जब रोहित शेट्टी के झटके के साथ हुई उनकी फाइट।’

विज्ञापन

बिग बॉस में पहली बार सिंघम और चुलबुल साथ-साथ

इसके अलावा एक और प्रोमो जारी किया गया है जिसमें सलमान खान और अजय देवगन की एक साथ एंट्री दिखाई गई है। यानी कि पहली बार बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे एक साथ आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान के कैमियो की पुष्टि कर दी है। प्रोमो में सलमान खान अजय देवगन और रोहित शेट्टी से कहते हैं आपका बिग बॉस में स्वागत है। इस पर रोहित जवाब देते हैं कि आपका भी हमारे कॉप यूनिवर्स में स्वागत है।

बता दें कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन और करीना कपूर अहम किरदार में हैं। उनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बनकर एंट्री लेंगी जबकि टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान का कैमियो होगा। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola