Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के फिनाले से पहले भी कंटेस्टेंट्स दर्शकों को इम्प्रेस कर रहे हैं ताकि फिनाले वाले दिन उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल सके। बिग बॉस भी इन कंटेस्टेंट्स के सफर को और रोचक बनाने और दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब सभी बचे हुए कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी वीडियो दिखाई जा रही है। इस जर्नी वीडियो से भी वोट्स इन्फ्लुएंस हो सकते हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, जर्नी वीडियो देखने के बाद 2 कंटेस्टेंट का गेम अप हो गया है।
जर्नी वीडियो ने बदली किन 2 कंटेस्टेंट्स की किस्मत?
वोटिंग ट्रेंड पर जर्नी वीडियो का असर साफ दिखाई दिया। अब लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आया है, जिसमें चौंका देने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। 2 कंटेस्टेंट की पोजीशन में चेंज आया है और वो पहले से आगे निकल गए हैं। ये दोनों कंटेस्टेंट्स हैं- अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)। दोनों का ही जर्नी वीडियो हाल ही में दिखाया गया है। इसके बाद ही इनकी वोटिंग पहले से बढ़ी हुई दिखाई दी।
वोटिंग ट्रेंड में कौन है ट्रेंड पर?
वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) इसे लीड कर रहे हैं। उनके वोट्स डबल स्पीड से बढ़ रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे ट्रॉफी उन्हीं के हाथ लगेगी। वहीं, अब तक नंबर 2 की पोजीशन पर रजत दलाल (Rajat Dalal) नजर आ रहे थे, लेकिन कल के एपिसोड के बाद उनसे आगे निकलकर करण ने नंबर 2 पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, रजत तीसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं। अविनाश मिश्रा की भी वोटिंग में सुधर देखने को मिला है और वो भी आगे आए हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर को किसने दी थी घर में एंट्री? हुआ शॉकिंग खुलासा
किसे मिल रहे सबसे कम वोट्स?
पांचवे नंबर पर चुम दरंग (Chum Darang) दिखाई दे रही हैं। सबसे कम वोट्स के साथ आखिरी नंबर पर ईशा सिंह (Eisha Singh) हैं। हालांकि, जब से बिग बॉस ने ईशा की जर्नी दिखाई है, उनके वोट्स में भी वृद्धि देखने को मिली है। फिर भी उनका आगे निकलने का चांस कम ही लग रहा है। इस वोटिंग ट्रेंड में अभी और भी बदलाव दिख सकते हैं। जब तक वोटिंग बंद नहीं होगी जनता किसी को भी झटका दे सकती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines