Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि शो का फिनाले जनवरी में हो सकता है। TRP में भी यह शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसके बावजूद घरवालों के झगड़े और दोस्ती-दुश्मनी का खेल फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। दिवाली पर घर में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी की एंट्री हुई थी। अब खबर है कि मेकर्स शो में विदेशी तड़का लगाने के मूड में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो में अब इंटरनेशनल स्टार कार्दशियन सिस्टर्स एंट्री लेंगी। शो में उनकी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री होगी। अगर ऐसा हुआ तो बिग बॉस 18 में ग्लैमर और हॉटनेस का तड़का लगना तय है।
कब होगी कार्दशियन सिस्टर्स की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 18 से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि मेकर्स की इन दिनों शो के लिए कार्दशियन सिस्टर्स किम, कोर्टनी और क्लो से बात चल रही है। अभी तय नहीं हुआ है कि वह बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री लेंगी या फिर बतौर गेस्ट कुछ वक्त के लिए शो का हिस्सा बनेंगी। यह भी नहीं पता चल पाया है कि तीनों बहनें बिग बॉस 18 में नजर आएंगी या फिर सिर्फ दो बहनें ही शो का हिस्सा बनेंगी। सूत्र ने यह भी बताया है कि कार्दशियन सिस्टर्स दिसंबर महीने में शो में एंट्री लेंगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है।
जाहिर है कि इस साल जुलाई में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी थी, जिसमें कार्दशियन सिस्टर्स भी शामिल हुई थीं। इस ग्रैंड फंक्शन का हिस्सा बनकर किम और क्लो काफी चर्चा में रही थीं। इसके बाद से ही इंडिया में दोनों बहनों को लेकर जबरदस्त क्रेज है। अगर कार्दशियन सिस्टर्स बिग बॉस 18 का हिस्सा बनती हैं, तो कहना गलत नहीं होगा कि शो की TRP छप्पर फाड़ देगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का शातिर कौन? विवियन-करणवीर की नाक में दम करने के लिए चला दांव
पहले भी इंटरनेशनल स्टार्स बने हैं हिस्सा
आपको बता दें कि पहले भी बिग बॉस में कई विदेशी स्टार्स की एंट्री होती रही है। जेड गुडी, पामेला एंडरसन, ऑरा डायोन, विदा समदजई, एली अवराम और लुसेंडा निकोलस जैसे कई नाम हैं, जिन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनते हुए देखा जा चुका है।
ऐसे में अगर कार्दशियन सिस्टर्स इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो इसमें कोई नई बात नहीं होगी। यह अलग बात है कि इन बहनों की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। शो में अगर उनकी एंट्री होती है तो बेशक फैंस बिग बॉस 18 का एक भी एपिसोड नहीं छोड़ पाएंगे।
अदिति मिस्त्री का नाम भी काफी चर्चा में
इस बीच एक और नाम सामने आ रहा है, जो बिग बॉस 18 का तीसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकता है। यह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल अदिति मिस्त्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अदिति से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अदिति मिस्त्री बॉलीवुड के फॉर्मर एक्टर साहिल खान के साथ डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines