Bigg Boss 18: बिग बॉस के मेकर्स पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। वो शो में कितने बायस्ड हैं इस बात का सबूत लगभग हर टास्क में देखने को मिला है। जब-जब टाइम गॉड बनने या उसकी दावेदारी हासिल करने का टास्क आता है तो दर्शक पहले ही समझ जाते हैं कि क्या झोल होगा और आखिर में बाजी किसके हाथ आएगी? दरअसल, बिग बॉस ज्यादातर टास्क में संचालक ही उसे बनाते हैं जो अपनी ही टीम को जीता देता है और मेकर्स उसके फैसले पर कोई सवाल नहीं उठाते। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने कौन-से 5 ऐसे टास्क डिजाइन किए थे जिनके विनर पहले से तय थे?
हाल ही में आने वाला टाइम गॉड टास्क
जल्द ही बिग बॉस के नए टाइम गॉड का चुनाव होने वाला है। आज इसकी दावेदारी हासिल करने के लिए सभी घरवाले 2 टीमों में बंट जाएंगे। एक तरफ अविनाश के सारे दोस्त हैं और दूसरी तरफ रजत दलाल की टीम है। इन सबको एक पेंटिंग बनानी है, जिसकी भी पेंटिंग संचालक यानी अविनाश को पसंद आएगी वो ये टास्क जीत जाएगा। ऐसे में शो में खूब गर्मागर्मी होगी और करण-रजत को पूल में धक्का दे देंगे और रजत फिर गुस्से में आ जाएंगे। लेकिन जब संचालक अविनाश हैं तो ये तो तय है कि जीत किसकी होगी।
पीठ पर उठाने वाला टास्क
एक बार बिग बॉस ने टास्क रखा था जहां टाइम गॉड के दावेदारों को कुछ कंटेस्टेंट्स को अपनी पीठ पर उठाकर चलते रहना था। हर कोई जानता था किए टास्क ईशा ही जीतेंगी क्योंकि सबसे पहले तो उनका वजन सबसे कम था और दूसरा उनके पार्टनर अविनाश थे। बिग बॉस ने चालाकी यहां दिखाई कि उन्होंने विवियन को उठाने के लिए रजत को चुना था, जो नहीं चाहते थे कि विवियन के हाथ ये पॉवर लगे। वहीं, एडिन रोज को करण वीर मेहरा उठा रहे थे, जिनके लिए एडिन को उठा पाना आसान नहीं था।
पानी वाला टास्क
अविनाश का टाइम गॉड बनना भी एक साजिश लग रहा था क्योंकि रजत अपनी स्ट्रेटेजी से खेल रहे थे। वो तेजी से चले तो बाकी लोग गिर गए। यानी उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन चाहत ने जब टास्क का हिस्सा न होते हुए भी रजत के कटोरे से पानी गिराया तो मेकर्स ने कुछ भी नहीं कहा। अगर मेकर्स चाहते तो ये रूल तोड़ने पर वो चाहत को सजा देकर रजत को बचा सकते थे या टास्क रद्द कर सकते थे।
डंडा पकड़ने वाला टास्क
शो की शुरुआत में टाइम गॉड बनने के लिए एक स्पेशल टास्क रखा गया था। इसमें सभी दावेदारों के टाइम गॉड की स्टिक पकड़े रहनी थी। लेकिन जब ये स्टिक टूट गई तो बिग बॉस ने ऐसा फैसला लिया जिसके बाद उन पर बायस्ड होने का टैग लग गया। दरअसल, स्टिक टूटने के बाद बिग बॉस ने विवियन डीसेना को नया टाइम गॉड घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar की ‘मूर्खता’ का मिला एक और सबूत, Karan Veer Mehra ने ऑन द स्पॉट दिखाया आईना
व्हील चलाने वाला टास्क
एक टास्क था जिसमें संचालक ईशा सिंह बनी थीं और वो एक व्हील चला रही थीं। जो व्हील जिसके भी नाम के सामने रुक रहा था उसे परफॉर्म करने का मौका मिल रहा था। लेकिन ईशा सिर्फ उन्ही लोगों के सामने वो व्हील रोक रही थीं जिन्हे वो टाइम गॉड बनाना चाहती थीं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines