Bigg Boss 18 में हुई शालिनी पासी की एंट्री, किसे किया सपोर्ट, हेटलिस्ट में कौन?

Shalini Passi In Bigg Boss 18: मशहूर सोशलाइट शालिनी पासी की बिग बॉस 18 में एंट्री हो गई है। आने वाले एपिसोड में यह देखने को मिलेगा। इस दौरान शालिनी ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट बताए।

Shalini Passi In Bigg Boss 18

Shalini Passi In Bigg Boss 18.

विज्ञापन

Shalini Passi In Bigg Boss 18: मशहूर सोशलाइट शालिनी पासी पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हर तरफ चर्चा थी कि वह बिग बॉस 18 के घर में एंट्री लेंगी। अब उन्होंने खुद इन बातों को कंफर्म कर दिया है। जी हां, शालिनी पासी की एंट्री सलमान खान के शो में हो गई है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। ट्विस्ट क्या है इसके बारे में हम आपको बताएं इससे पहले जान लेते हैं कि घर का कौन सा सदस्य है, जो शालिनी के हिसाब से उनका पसंदीदा है?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, क्या बेघर होने से बचेगी सारा की ‘कशिश’

विज्ञापन

शालिनी का फेवरेट कौन

बिग बॉस 18 की जर्नी का हिस्सा बनने के बीच शालिनी पासी ने शो को लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने बताया कि वह चाहती हैं कि घर के अंदर जो भी मौजूद हैं, उन्हें जनता खूब प्यार और सपोर्ट दे। जब शालिनी से पूछा गया कि वह शो में मौजूद किस सदस्य को पसंद करती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें यामिनी मल्होत्रा, चाहत पांडे और सारा खान पसंद हैं।

सिर्फ दो दिन के लिए आईं

शालिनी पासी ने आगे कहा कि उन्हें घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स पसंद हैं। किस कंटेस्टेंट का गेम उन्हें पसंद नहीं है, इसके बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की। बता दें कि शालिनी पासी की बिग बॉस 18 में एंट्री होने जा रही है। वह घर के अंदर सिर्फ दो दिन के लिए आएंगी। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

घर होटल में हुआ तब्दील

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शालिनी पासी के शो में आने से पहले बिग बॉस के घर को एक होटल में तब्दील किया गया है। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर एंट्री ली है। फैन पेज के अपडेट के मुताबिक, शालिनी पासी जब घर के अंदर आईं तो रजत दलाल ने गुलदस्ता देकर उनका वेलकम किया। इसके अलावा अन्य घरवालों को लगा था कि शालिनी कुछ घंटे के लिए शो में आई हैं लेकिन वह दो दिन के लिए पहुंची। हालांकि वह दो दिन के लिए ही आई हैं यह कंफर्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन

खूब सारा सामान लाईं शालिनी

मजेदार बात यह है कि घर में आईं शालिनी पासी अपने साथ बड़ा सूटकेस, खाने का सामान और पीने के लिए अलग अलग तरह का पानी लेकर पहुंची। इतना सारा सामान देखने के बाद घरवाले भी हैरान हुए। उधर, बिग बॉस ने गार्डन एरिया में बहुत सारा खाना लगवाया लेकिन शालिनी ने उनमें से कुछ नहीं खाया और सारी चीजें घरवालों में बांट दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ