Bigg Boss 18 Real Mastermind: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, शो का विजेता अब 19 जनवरी को मिल जाएगा। अब जब शो खत्म होने में करीब 10 दिन का वक्त ही बचा है, तो घर के रियल मास्टरमाइंड का चेहरा सामने आ रहा है। जी हां, पूरे सीजन शिल्पा शिरोडकर को गेम, रजत दलाल को पल्टू कहा गया लेकिन असली मास्टरमाइंड तो अब बाहर आया है जिसने पूरे सीजन गेम खेला है। आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट चलिए आपको बताते हैं।
अविनाश मिश्रा निकले असली मास्टरमाइंड
शो के खत्म होने से 10 दिन पहले अविनाश मिश्रा का असली मास्टरमाइंड वाला चेहरा सभी के सामने आया है। जी हां, अविनाश मिश्रा ही हैं जिन्होंने अब तक सभी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेला है। हाल ही में विवियन की पत्नी ने भी अविनाश की दोस्ती पर कई सवाल उठाए थे लेकिन इसके बाद भी जिस तरह से अविनाश ने पूरी गेम पलट दी, उसे देखने के बाद ये साफ है कि अविनाश सबसे बड़े प्लेयर है बिग बॉस के घर के अंदर।
काम्या पंजाबी को भी दिया जवाब
वीकेंड का वार पर हाल ही में विवियन की दोस्त काम्या पंजाबी ने आकर उनकी गेम पर कई सवाल उठाए थे। विवियन की गेम को लेकर काम्या ने कहा था कि वो लीड नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वो अविनाश की बातों में आकर खुद का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
इतना ही नहीं काम्या ने तो अविनाश को लेकर ये तक कह दिया था कि वो विवियन के दोस्त नहीं हैं। ईशा सिंह को लेकर भी काम्या ने यही कहा था। अब इसके बाद अविनाश ने पहले तो विवियन को फिर से अपनी बातों में ले लिया और उन्हें अपनी तरफ से सफाई पेश कर दी। इसके बाद उन्होंने काम्या को ही रियल मास्टरमाइंड बनकर जवाब दे दिया।
अविनाश बोले-मैंने अपने लोगों को हमेशा बचाया
अविनाश की मानें तो रजत दलाल ईशा को अपनी प्रियोरिटी कहते हैं इसलिए उन्होंने कभी रजत को नहीं गेम में उड़ाया, वहीं विवियन की शिल्पा के साथ एक बॉन्डिंग है, इसलिए उन्होंने कभी गेम में शिल्पा को भी नहीं उड़ाया। ताकि उनके लोग सेव रहे। अविनाश की इसी बात पर काम्या ने भी अपने एक्स अकाउंट पर उनके लिए एक पोस्ट किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हो गया बड़ा ‘खेला’, लाडला नहीं BB King बन गया ये कंटेस्टेंट!
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines