हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में फिर ‘खेला’, Rajat Dalal के समीकरणों से बचे 4 वीक कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 18 Nominated Contestants: ‘बिग बॉस 18’ के घर में हाल ही में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें रजत दलाल ने पूरा खेल ही पलटकर रख दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Nominated Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें रजत दलाल ने 4 कंटेस्टेंट्स को बचा लिया। रजत ने इस पूरी प्रक्रिया में दोबारा से अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और अपने समीकरण का इस्तेमाल करते हुए वीक कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने की प्रक्रिया से सेव कर लिया। आखिर किन-किन कंटेस्टेंट्स की ढाल बन गए रजत दलाल, चलिए आपको बताते हैं।

‘बिग बॉस 18’ में हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया 

घर से बेघर करने के लिए जिन कंटेस्टेंट्स को इस बार नॉमिनेट किया गया है उनमें दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर सिंह बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का नाम है। इन 6 कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक इस हफ्ते घर से बेघर होगा। इस कंटेस्टेंट में से जिस एक कंटेस्टेंट पर बेघर होने की तलवार सबसे ज्यादा लटक रही है वो हैं बग्गा जी और एडिन रोज। बग्गा जी वैसे भी पिछले काफी हफ्तों से बचते हुए नजर आ रहे थे लेकिन इस बार वो भी नॉमिनेशन्स के चंगुल में फंस चुके हैं।

रजत दलाल ने 4 कंटेस्टेंट्स को किया सेव 

नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हर राउंड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट को रजत दलाल हर बार सेव कर सकते थे। सबसे ज्यादा रजत दलाल ने सारा आफरीन खान को 3 बार सेव किया। इसके बाद नॉमिनेशन्स में नाम तो कशिश कपूर का भी आया था लेकिन रजत दलाल ने गेम को पलटते हुए कशिश को भी बचा लिया। रजत ने 3 बार कशिश को सेव किया। इसके बाद रजत दलाल ने ईशा को 2 बार सेव किया। वहीं यामिनी पर भी रजत दलाल की मेहरबानी हुई और वो भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन से बच गई।

विज्ञापन

रजत दलाल ने कैसे पलटा खेल? 

रजत दलाल ने जिन 4 कंंटेस्टेंट्स को सेव किया है उनमें से अगर सिर्फ ईशा को छोड़ दें तो बाकी सभी काफी वीक कंटेस्टेंट्स हैं। ऐसे में इस बार कोई भी कंटेस्टेंट जाएगा वो सेव किए गए बाकी कंटेस्टेंट्स से स्ट्रॉन्ग ही होगा। वहीं रजत दलाल ने कशिश कपूर को भी सेव किया जो एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला फैसला था, क्योंकि शो में उनकी कशिश के साथ कुछ खास बन नहीं रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन? टॉप 5 में आया चौंकाने वाला नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola