हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajat Dalal पर कौन-कौन से केस? धारा 365 क्या जिसमें फंसे थे वेटलिफ्टर

Rajat Dalal Criminal Case List: बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट रजत दलाल ने सभी की नाक में दम किया हुआ है। ऐसा ही कुछ हाल उनका बाहर भी था, तभी तो उनके नाम क्रिमिनल केस की एक लंबी लिस्ट है जिसका खुलासा बिग बॉस के घर में हुआ…

विज्ञापन

Rajat Dalal Criminal Case List: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के शो में कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। शो में हर कोई कंटेस्टेंट अपना असली रंग दिखाकर गेम में आगे निकलने की होड़ में है। वहीं बीते दिन के शो में बाहर से आए गेस्ट ने सभी का वो चेहरा दिखाया जिसे जान हम भी हैरान हो गए। रजत दलाल से लेकर चाहत पांडेय तक के पुराने चिट्ठे खोले गए।

रजत की तो ऐसी क्लास लगाई की वो खुद पर ही शर्मिंदा हो गए। नए टाइम गॉड बने रजत पर कई गंभीर केस दर्ज हैं, आइए आपको भी उनके बारे में बताते हैं।

किडनैपिंग केस में फंसे हैं रजत दलाल

बीते दिन का बिग बॉस बहुत ही खास था। इसमें बतौर गेस्ट पत्रकारों की एंट्री हुई। उनके तीखे सवाल के आगे कंटेस्टेंट की तो हवा ही निकल गई। अब पत्रकारों का तो आप जानते ही हैं कि वो कैसे किसी की भी रियल पर्सनैलिटी को बाहर निकाल देते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिन के शो में भी हुआ।

विज्ञापन

वहीं रजत की भी क्लास लगी और इंटरव्यू में उनसे पूछा कि आपके ऊपर इतनी सारी FIR हुई है। वहीं आप पर किडनैपिंग का केस भी लगा है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास, इंडस्ट्री की पहली फिल्म जिसने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

विज्ञापन

लगी कई अन्य धाराएं

रजत दलाल पर भी कई अन्य धाराएं भी लगी हैं। पत्रकार खुलासा करते हुए बताया कि आप पर 365 की धारा लगाई गई। इसके अलावा आप पर धारा 323, धारा 294 B, धारा 506 B जैसी कई अन्य धाराएं लगी हैं। इस पर रजत ने एक बार को तो चुप हो गए और फिर अपने तेवर दिखाते हुए बोले कि अगर सामने वाला उन्हें प्रोवोक करेगा तो उन्होंने भी कोई चूड़ियां तो पहनी नहीं हैं जो चुप रहेंगे।

अब ये जान लेते हैं कि रजत पर जो धाराएं लगी हैं उनका क्या मतलब है

आपने ये तो जान लिया कि रजत दलाल पर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं, लेकिन क्या आपको इसका मतलब भी पता है क्या? अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं।

विज्ञापन

धारा 323  – भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 के तहत, जो किसी को जान-बूझकर चोट पहुंचाता है उस पर ये धारा लगाई जाती है।

धारा 294 B-  भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (बी) के तहत सार्वजनिक स्थानों और उसके आस-पास अश्लीलता फैलाने के आरोप में लगाई जाती है।

विज्ञापन

धारा 506 B – भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506, आपराधिक धमकी से जुड़ी है। इसके तहत किसी को जान से मारने की धमकी देने वाले पर केस दर्ज होता है।

धारा 365- भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 365 किडनैपिंग के मामले में लगाई जाती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने ओपनिंग कलेक्शन में इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola