Avinash Mishra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। 19 जनवरी को पता चल जाएगा कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल विनर की रेस में 6 कंटेस्टेंट्स हैं। लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को उनकी पूरी बिग बॉस जर्नी दिखाई। सबसे पहले बिग बॉस ने अपने दूसरे लाडले अविनाश को गार्डन एरिया में बुलाया और उन्हें उनके सफर की पूरी झलक दिखाई। उनकी जर्नी देखने के बाद फैंस ने बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। ऐसा क्यों आइए जानते हैं…
अविनाश मिश्रा की बिग बॉस जर्नी
दरअसल, अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा की बिग बॉस 18 की जर्नी शो में एक ही दिन पर दिखाई गई। वीडियो में उनकी दोस्ती, लव और पर्सनैलिटी को खूबसूरती के साथ पेश किया गया। इस जर्नी को देखने के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर दो ग्रुप में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस 18 में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। उनकी जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिग बॉस फिर से अविनाश के लिए बायस्ड दिखे हैं। उन्होंने वीडियो में अविनाश की पॉजीटिव चीजों को ज्यादा ऐड किया है।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh को मिला धोखा! Bigg Boss 18 में आने से पहले शालीन का दिखा ‘दोगलापन’?
अविनाश के लिए बायस्ड हुए मेकर्स?
आपको बता दें कि बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि फैंस को उम्मीद थी कि करणवीर मेहरा जिन्हें दर्शकों का बाहर इतना प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उनकी पूरी जर्नी काफी मजेदार दिखाई जाएगी। लेकिन करणवीर की पूरी जर्नी देखने के बाद फैंस का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर करण की जर्नी में निगेटिव चीजें डाली हैं।
बिग बॉस 10 के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी भी करणवीर मेहरा के सपोर्ट में आए हैं और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने ये भी कहा है कि बिग बॉस को जब भी मौका मिला है तो उन्होंने करणवीर मेहरा को नीचा दिखाया है। जाहिर है कि बिग बॉस 18 के हर वीकेंड का वार में मेकर्स ने करण को टारगेट किया है। फिनाले से 2 दिन पहले भी बिग बॉस ने साबित कर दिया है कि उनके ‘लाडलों’ की लिस्ट में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह हैं।
पहले भी मिल चुका है सबूत
गौरतलब है कि इससे पहले भी बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा के लिए बायस्ड फैसले लिए हैं। जब चाहत पांडे के कैरेक्टर के खिलाफ अविनाश ने नेशनल टीवी पर बोला था उस वक्त मेकर्स ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। लेकिन जब कशिश कपूर ने अविनाश को वुमेनाइजर कहा तो बिग बॉस ने घर में अदालत बैठा दी थी। अब देखना होगा कि विवियन डीसेना, चुम दरांग और रजत दलाल की जर्नी वीडियो पर फैंस की क्या राय होगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
1 hr ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
8 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
21 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines