Bigg Boss 18 Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब बस 1 हफ्ते का समय बचा है। 19 जनवरी को हमें इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। आखिर कौन सा कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी को अपने नाम करेगा, ये तो बाद में ही पता चल पाएगा। लेकिन उससे पहले वीकेंड का वार पर एक बड़ा एविक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा। हाल ही में मिड वीक एविक्शन के दौरान श्रुतिका अर्जुन घर से बाहर हो गईं। अब वीकेंड का वार पर एक और एविक्शन होगा। इसी बीच रजत दलाल के खिलाफ एक कंटेस्टेंट ने बड़ा प्लान बनाया है। क्या है वो प्लान, चलिए आपको बताते हैं।
रजत-चाहत में से कोई एक होगा एविक्ट
दरअसल रजत दलाल और चाहत पांडे में से अब एक एविक्शन देखने को मिलेगा। अब वो वोटों के आधार पर होगा या फिर कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर, ये फिलहाल मेकर्स के हाथ में है। जहां रजत को खुद और उनके फैंस को ये डर सता रहा है कि कहीं दिग्विजय की तरह ही उन्हें भी घर से बेघर कंटेस्टेंट्स के वोटों के आधार पर ना कर दिया जाए, वहीं अब करणवीर मेहरा ने इंटरनल वोटिंग के केस में रजत को एविक्ट करने का प्लान बना लिया है।
चुम को प्लान बताते हुए आए नजर
करणवीर मेहरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चुम से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वो बातों ही बातों में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर इंटरनल वोटिंग हुई तो रजत दलाल को बाहर निकालना है। करणवीर की बात सुनकर चुम भी कहते हुए नजर आ रही हैं कि हां उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को भी यही बोला है।
रजत दलाल को लगा एविक्शन का डर
उधर रजत दलाल और विवियन डीसेना का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रजत विवियन से अपने दिल की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। विवियन से रजत कह रहे हैं कि उन्हें डर लग रहा है कि कहीं दिग्विजय राठी की ही तरह उन्हें भी इंटरनल वोटिंग के जरिए बाहर ना निकाल दिया जाए।
यह भी पढ़ें: फिनाले से 10 दिन पहले बेघर हुईं Shrutika Arjun, टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
12 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
41 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines