फिनाले से 10 दिन पहले बेघर हुईं Shrutika Arjun, टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Evicted: बिग बॉस 18 में शॉकिंग एविक्शन हो गया है। आखिर किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Evicted

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Evicted

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Evicted: बिग बॉस 18 में मिड वीक एविक्शन हो गया है। जिस कंटेस्टेंट का सफर अब फिनाले के इतने करीब आकर खत्म हुआ है, वो हैं श्रुतिका अर्जुन। जी हां, श्रुतिका को जनता के वोटों के आधार पर घर से बेघर कर दिया गया है। पहले से ही इसी नतीजे की उम्मीद जताई जा रही थी क्योंकि बाकी दो कंटेस्टेंट्स श्रुतिका से बेहतर गेम खेल रहे हैं।

श्रुतिका अर्जुन का सफर हुआ खत्म 

बिग बॉस 18 में इस बार मिड वीक एविक्शन पहले से ही तय माना जा रहा था। कंटेस्टेंट्स इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे- रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन। इन तीनों में से श्रुतिका अर्जुन को सबसे कम वोट्स मिले हैं और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस 24*7 के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक घर में ऑडियंस गई थी और उन्होंने वहां पर वोट किए। जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट्स मिले वो श्रुतिका रहीं।

Advertisment

वीकेंड पर होगा एक और एविक्शन!

श्रुतिका के एविक्शन के बाद इस हफ्ते अभी एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर किया जाएगा। वीकेंड का वार पर एक और एविक्शन को अंजाम दिया जाएगा। अब ये एविक्शन रजत और चाहत में से ही किसी एक का होगा या फिर दोबारा से घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा, ये फिलहाल देखना होगा।

फेसबुक पोल में भी आया सेम नेम

न्यूज़ 24 के पोल के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों ने श्रुतिका अर्जुन को इविक्ट करने के लिए वोट किया। इसके अलावा, कुछ लोगों ने रजत दलाल को भी बाहर करने के लिए वोट किया, जबकि चाहत पांडे को लेकर जनता का प्यार साफ नजर आया, क्योंकि उन्हें बाहर करने के लिए कम वोट मिले।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ