Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की पर्सनल लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासे हुए हैं। अब तक कई बार करण की शादियों को लेकर शो में सवाल उठे हैं। कभी लोग उनके दो तलाक पर ताने मारते हैं, तो कभी शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) करण वीर मेहरा का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने एडल्ट जोक मारते हुए करण वीर मेहरा के दो तलाक का कारण बताया था।
क्यों टूटी करण की शादियां?
वहीं, अब असली वजह का खुलासा खुद करण वीर मेहरा ने किया है। एक्टर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहली बार शो में खुलकर बात की है। इससे पहले उन्होंने श्रुतिका (Shrutika) को कहा था कि वो अपनी फैमिली को संभाल नहीं पाए और उनके रिश्ते बिखर गए। अब घर की नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के सामने करण ने दिल खोलकर अपने राज बताए हैं। अब देखने को मिला है कि कशिश कपूर (Kashish Kapoor) के सामने करण ने अपने दो तलाक के कारण बेझिझक बताए हैं।
पहली पत्नी से क्यों अलग हुए थे करण वीर मेहरा?
दरअसल, पहले कशिश-करण से उनका मैरिटल स्टेटस पूछती हैं। करण बताते हैं कि वो डिवोर्स ले चुके हैं। इसके बाद कशिश उनके तलाक का करण पूछती हैं। तो करण बताते हैं कि पहले वाले में तो वो इंसान ही दो अलग बन गए थे। जब वो प्यार में पड़े और बाद में जो बन गए, वो दो अलग लोग थे। इसके बाद दूसरी शादी को करण ने जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला बताया है। उन्होंने कहा, ‘ये भी था कि लॉक डाउन कब तक होगा और इंसान जिंदा रहेंगे भी या नहीं? तो वो एक डर के चक्कर में हुआ है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सारा ने पार की बेहूदगी की हदें, 5 मौके जहां लो दिखा स्टैंडर्ड
दूसरी शादी टूटने का कारण भी रिवील
करण ने आगे कहा, ‘उसकी भी दूसरी शादी थी और मेरी भी। दोनों को लगा था ये वाली काम कर जाएगी। उस जल्दी में शादी कर ली और छोटी-छोटी बात से शुरू हुआ और फिर बढ़ता चला गया। मेल ईगो छोटी होती है और फिर वो हर्ट हो जाती है। हम में इतनी समझ नहीं है कि इसे कैसे हैंडल करें।’ यानी करण के मुताबिक उनकी शादी टूटने का कारण उनका मेल ईगो है। उन्होंने खुद शो में अपनी शादी टूटने की वजह रिवील कर दी है।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
6 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines