Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रात 9 बजे से शुरू होगा। शो में फिलहाल टॉप 6 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो में वोटिंग लाइन्स अब बंद हो गई है और कंटेस्टेंट्स की किस्मत अब ल़ॉक हो गई है। आखिर किस कंटेस्टेंट को अब तक वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से विजेता माना जा रहा है और वोटिंग लाइन्स को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।
टॉप 2 में फिर से होगी वोटिंग
बिग बॉस 18 के फिनाले को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है, शो की वोटिंग लाइन्स बंद हो गई हैं। इसी बीच अब वोटिंग लाइन्स को लेकर खबर है कि शो के फिनाले के दौरान टॉप 2 कंटेस्टेंट्स को लेकर फिर से वोटिंग लाइन्स को खोला जाएगा। 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स को फिर से खोला जाएगा और टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बीच फिर से वोटिंग होगी।
विवियन डीसेना को मिल रहे सबसे ज्यादा वोट्स
ताजा वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक विवियन डीसेना ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में सबसे ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं और वो शो जीतने की ओर अग्रसर हैं। वो इस समय सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए वोटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
विवियन के बाद रजत दलाल दूसरे नंबर पर हैं और वह शो के रनर-अप बनने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। वहीं करणवीर मेहरा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि वो पहले दूसरे नंबर पर थे, लेकिन ताजा वोटिंग ट्रेंड में वो अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस समय करणवीर शो के दूसरे रनर-अप बनते हुए दिख रहे हैं।
वोटिंग ट्रेंड में चुम दरांग सबसे नीचे
‘बिग बॉस लेडी खबरी’ द्वारा किए गए पोस्ट के मुताबिक, चुम दरांग को इस वक्त सभी 6 कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट्स मिल रहे हैं। वो लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, जबकि उनसे एक पायदान ऊपर ईशा सिंह हैं, जिन्हें पांचवें नंबर का स्थान मिलता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद अविनाश मिश्रा का नंबर आता है। हालांकि ये रैंकिंग टाइम के साथ बदल सकती है, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड हर पल बदलते रहते हैं। शो का असली विजेता कौन बनेगा, इसका खुलासा आज रात तक हो जाएगा। फिलहाल सभी दर्शक अपनी-अपनी भविष्यवाणियाँ लगाने में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के फिनाले वाले दिन हुआ ‘खेला’, नए वोटिंग ट्रेंड में विनर के लिए आया शॉकिंग नाम
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines