Bigg Boss 18 के फिनाले वाले दिन हुआ ‘खेला’, नए वोटिंग ट्रेंड में विनर के लिए आया शॉकिंग नाम

Bigg Boss 18 New Voting Trend: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात को 9 बजे से शुरू होगा। आज पता चलेगा कि कौन इस सीजन का विजेता बना है लेकिन उससे पहले आए नए वोटिंग ट्रेंड में विनर के लिए शॉकिंग नाम सामने आ रहा है।

Bigg Boss 18 New Voting Trend

Bigg Boss 18 New Voting Trend

Bigg Boss 18 New Voting Trend: बिग बॉस 18 का विजेता आज रात को मिल जाएगा। आज शो का ग्रैंड फिनाले हैं जिसमें 6 कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। सीजन जहां उतार-चढ़ाव भरा रहा, कभी दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया तो कभी किसी एपिसोड ने रिकॉर्डतोड़ टीआरपी दर्ज की। अब जब शो फिनाले तक पहुंच गया है, नए वोटिंग ट्रेंड में एक बार फिर बड़ा ‘खेला’ हो गया है। आखिर कौन बन रहा है वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से विजेता, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

विवियन को मिल रहे सबसे ज्यादा वोट्स

अब आ रहे ताजा वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से विवियन डीसेना शो को जीत रहे हैं। उन्हें अब तक सबसे ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं। विवियन फिलहाल सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। विवियन के बाद लिस्ट में रजत दलाल का नाम है यानी रजत दलाल शो के रनर अप बनने के एक मजबूत दावेदार बनकर आ रहे हैं। वहीं करणवीर मेहरा के फैंस के लिए थोड़ा झटका है क्योंकि वो पहले दूसरे नंबर पर थे लेकिन अब नए वोटिंग ट्रेंड में वो तीसरे नंबर पर चले गए हैं। करणवीर मेहरा फिलहाल शो के दूसरे रनर अप बन रहे हैं।

विज्ञापन

चुम दरांग को सबसे कम वोट्स 

‘बिग बॉस लेडी खबरी’ के पोस्ट के मुताबिक चुम दरांग को फिलहाल सभी 6 कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट्स मिले हैं। चुम लिस्ट में छठे नंबर पर हैं वहीं उनसे ऊपर ईशा सिंह हैं जिन्हें पांचवें नंबर का पायदान मिलता हुआ नजर आ रहा है। ईशा सिंह से ऊपर अविनाश मिश्रा है। हालांकि ये रैंकिंग बदलती रहेगी। शो का असली विनर तो आज रात तक ही पता चल पाएगा। उससे पहले हर कोई अपने-अपने अनुमान लगा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ