हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वक्त बदल गया...जज्बात बदल गए, Bigg Boss 18 में 5 कंटेस्टेंट्स को मीडिया ने दिया रिएलिटी चेक

Bigg Boss 18 Contestants Who Got Reality Check: बिग बॉस 18 के घर में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से जो सवाल किए, उसके बाद उन्हें अपने गेम को लेकर एक बड़ा रिएलिटी चेक जरूर मिला है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Contestants Who Got Reality Check: बिग बॉस 18 में मीडिया ने जिस तरह से कुछ कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए, उसके बाद उन्हें रिएलिटी चेक जरूर मिला है। वीकेंड का वार पर सलमान खान से जिन-जिन कंटेस्टेंट्स को भी फटकारा गया, मीडिया ने उसके बिल्कुल उल्टा कई ऐसी बातें कहीं जिसके बाद कंटेस्टेंट्स को खुद के गेम के ऊपर ही शक हो गया। आखिर कौन से ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे जिन्हें मीडिया ने रिएलिटी चेक दिया, चलिए आपको बताते हैं।

ईशा सिंह 

सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट को मीडिया ने ग्रिल किया वो थीं ईशा सिंह। ईशा सिंह को चुगली आंटी, वैंप और यहां तक की नेगेटिव भी कह दिया गया। ईशा सिंह को ये भी कहा गया कि वो यहां तक सिर्फ अविनाश या दूसरों के कंधों पर चढ़कर ही पहुंची हैं। ईशा सिंह की खुद की कोई गेम नहीं है। ईशा को कभी वीकेंड का वार पर सलमान खान द्वारा बैश नहीं किया गया लेकिन मीडिया ने वो सारी कसर सिर्फ एक ही दिन में पूरी कर दी।

विवियन डीसेना

विवियन भी अब तक वीकेंड का वार पर बचते आ रहे थे लेकिन मीडिया ने उन्हें भी एक रिएलिटी चेक दिया। सबसे ज्यादा सवाल विवियन से ही किए गए। विवियन से उनकी पर्सनालिटी को लेकर भी पूछा गया कि एक ही समय में दो तरह का बर्ताव कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा से भी मीडिया ने कई सवाल किए। अविनाश को कहा कि आप अपने एक्शन को लेकर आज कर सॉरी फील नहीं करते हैं, जबकि आपने चाहत पांडे के लिए बहुत खराब-खराब नेशनल टीवी पर बोला है। अविनाश की विवियन के साथ दोस्ती पर भी सवाल किया गया और कहा गया कि वो सारे रिश्ते घर में सिर्फ गेम के हिसाब से बना रहे हैं।

रजत दलाल

रजत दलाल तो भी मीडिया ने ग्रिल किया। रजत को कहा कि आपने घर के अंदर तो कोई रिश्ता नहीं बनाया क्योंकि आपको लगा कि बाहर से ही आपको जिता दिया जाएगा लेकिन आप रिश्तों की पावर को कभी समझ ही नहीं पाए। इतना ही नहीं रजत को तो ओवरकॉन्फिडेंट का टैग भी मीडिया ने दे दिया।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर को भी मीडिया ने कन्फ्यूज्ड कैरेक्टर बताया, जो हमेशा विवियन और करणवीर के एंगल में ही उलझी रहीं। कुछ ने तो इसे शिल्पा का गेम प्लान भी बताया।

यह भी पढ़ें: फिनाले से पहले Rajat Dalal को बड़ा झटका, Karanveer ने बताए अपने टॉप 5

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola