फिनाले से पहले Rajat Dalal को बड़ा झटका, Karanveer ने बताए अपने टॉप 5

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले करणवीर और रजत आपस में अपने-अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पर चर्चा कर रहे हैं। आखिर कौन हैं करणवीर के टॉप 5, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ दिन ही दूर है, 19 जनवरी को शो के फिनाले में पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा। शो में फिलहाल 7 कंटेस्टेंट्स हैं और फिनाले में 5 या 6 कंटेस्टेंट्स ही जाएंगे। यानी एक कंटेस्टेंट उससे पहले ही मिड वीक में एविक्ट हो जाएगा। शो के टॉप 5 में कौन-कौन होगा, हर कोई इसे लेकर ही कयास लगा रहा है। अब करणवीर मेहरा के भी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स सामने आए हैं, जो जानने के बाद रजत दलाल के फैंस को तो अच्छा नहीं लगेगा। आखिर कौन हैं करणवीर के टॉप 5, चलिए आपको बताते हैं।

करणवीर ने बताए अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

दरअसल बिग बॉस 24*7 के पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें करणवीर मेहरा और रजत दलाल शो के टॉप 5 को लेकर चर्चा कर रहे हैं। करणवीर के टॉप 5 जानने के बाद रजत दलाल बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं और वो करणवीर से इस बारे में शिकायत करते हुए दिखाई दे रहै हैं। करणवीर ने आखिर किन-किन सदस्यों को टॉप 5 में बता दिया जिससे रजत दलाल को झटका लग गया?

विज्ञापन

करणवीर के टॉप 5 में रजत-ईशा नहीं

करणवीर ने घर के अंदर बैठकर ही शो के टॉप 5 का अंदाजा लगाया है। करणवीर के टॉप 5 में वो खुद हैं, इसके अलावा शिल्पा और चुम को भी उन्होंने इसमें जगह दी है। इन तीन कंटेस्टेंट्स के अलावा करणवीर ने अविनाश मिश्रा और विवियन को भी टॉप 5 में बताया है। करणवीर के मुताबिक बहुत सोचने-समझने के बाद उनके टॉप 5 में ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल नहीं है। इन दोनों ही सदस्यों को करणवीर ने आउट रखा है।

रजत दलाल ने की शिकायत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रजत दलाल करणवीर से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तुमने मेरे को टॉप में क्यों नहीं रखा है। मैंने तो तुम्हें अपने टॉप 5 में रखा है। टॉप 5 में छोड़ो मैंने तो तुम्हें टॉप 3 में भी जगह दी है। इसके बाद रजत दलाल ने कहा कि ऐसे नहीं होता। लॉजिक लगाना पड़ता है ये सब सोचने के लिए। रजत की इस बात पर करणवीर ने कहा कि मैंने सोचने-समझने के बाद ही अपने टॉप 5 बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ