हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड ने किसके लिए लिखा क्रिप्टिक पोस्ट? बोलीं- कोई भी इतना प्योर...

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Nazila Sitashi

Bigg Boss 17: इन दिनों टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब चर्चा में है। दर्शको शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं और शो में आने वाले ट्विस्ट फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, इन दिनों बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

दोनों की अच्छी दोस्ती को देखकर कुछ घरवाले अपना दिमाग भी लगा रहे है औऱ उन्हें टीज करते नजर आए। हालांकि अब मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Gadhvi के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, सेलेब्स ने नम आंखों से ‘धूम’ निर्देशक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया पोस्ट

नाजिला सीताशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक चीज जो मैं चाहती हूं कि लोगों को पता चले कि जैसा ऑनलाइन दिखता है वैसा होता नहीं है। कोई भी इतना प्योर और हकीकत में सही नहीं होता है जितना कि वो दिखाने की कोशिश करता हैं, बल्कि रियलिटी तो आपको और भी सरप्राइज कर देगी।

Nazila Sitashi post viral

विज्ञापन

ऑनलाइन जो दिखाया जा रहा है उससे बेवकूफ मत बनिए- नाजिला 

इसीलिए वो कहते हैं न ‘अपने आइडल्स से कभी नहीं मिलना चाहिए’, क्योंकि जैसा आप उन्हें देखते हैं वो रियल लाइफ में उससे अलग होते हैं। इसीलिए टीवी और ऑनलाइन जो दिखाया जा रहा है उससे बेवकूफ मत बनिए। वहीं, अब नाजिला का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चर्चा में

बता दें कि बिग बॉस के घर में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने के बाद मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चर्चा में है। वहीं, अब नाजिला सीताशी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। इस पोस्ट पर चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स इस पर कयास लगा रहे हैं कि नाजिला ने ये पोस्ट मुनव्वर के लिए लिखा है। बताते चलें कि अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए नाजिला ने किसी का नाम नहीं लिखा है। वहीं, इस बात को खुद नाजिला ही जानती है कि इस मिस्ट्री पोस्ट को उन्होंने किसके लिए लिखा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola