हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कल कहीं और होगा', कोलकाता रेप केस पर ये क्या बोल गए Bhumi Pednekar की फिल्म के डायरेक्टर?

Bhakshak Director on Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस तरह से 31 साल की डॉक्टर के साथ पहले रेप और फिर मर्डर हुआ वो वाकई हमारे समाज पर कई सवाल खड़े करता है। अब फिल्म ‘भक्षक’ के डायरेक्टर ने इस पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Bhakshak Director on Kolkata Rape Case

Bhakshak Director on Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हाल ही में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारे समाज में बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। इस घटना पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इंसाफ की मांग की है। इसी बीच भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ के निर्देशक पुलकित सिंह ने इस मामले पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे कि अब सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। जी हां डायरेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट ने समाज की कड़वी सच्चाई को उजागर किया है और लोगों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर भी कर दिया है।

पुलकित सिंह ने जारी किया पोस्ट 

पुलकित सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर एक फोटो और लंबा नोट शेयर किया है। इस फोटो में एक सफेद हाथ को एक काले हाथ ने पकड़ रखा है, जो एक बड़ा मैसेज दे रहा है। पुलकित ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भक्षक फिल्म के आखिर में भूमि पेडनेकर ने एक बात कही थी जो महज संवाद नहीं था। ये सच था, मेरा और आपका। आज उसी संवाद को कोलकाता में हुए रेप केस से जोड़ कर वापस लिख रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि एक दिन हम शून्य जैसे ना बैठें। उस दिन हम वाकई आजाद हो जाएंगे।”

विज्ञापन

समाज की उदासीनता पर सवाल

पुलकित ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि कोलकाता में हुई घटना को लेकर समाज की प्रतिक्रिया वो ज्यादा समय के लिए नहीं है। उन्होंने लिखा, “क्या फर्क पड़ता है? आज कोलकाता में हुआ है, कल कहीं और होगा। दो दिन गुस्सा रहेगा, शायद कुछ लोगों को बुरा भी लगे। ट्विटर और फेसबुक पर अपनी संवेदना जाहिर कर लेंगे, वो भी हैशटैग के साथ। कुछ संवेदनाएं राजनीतिक होंगी और कुछ शायद तब जागे जब किसी अपने के साथ कुछ हो जाए। लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी सोशल मीडिया पर जिंदगी में अहसास शून्य हो चुके हैं।”

मीडिया की भूमिका और सच्चाई

पुलकित ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल वही दिखाता है जिससे टीआरपी मिलती है। टीआरपी बटोरने के लिए मीडिया कुछ पहलुओं को हाइलाइट करता है लेकिन सच्चाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

विज्ञापन

दुख और संवेदनशीलता की कमी

पोस्ट के आखिर में पुलकित ने समाज से एक महत्वपूर्ण सवाल पूछा, उन्होंने पूछा “क्या आप दूसरों के दुख पर दुखी होना भूल गए हैं? क्या आपकी गिनती इंसानों में अब भी होती है या आप भी भक्षक बन चुके हैं?” पुलकित की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। उनकी बातें ये दर्शाती हैं कि समाज में बदलाव लाने के लिए सिर्फ संवेदनाओं का दिखावा नहीं बल्कि वास्तविक और स्थायी कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: ‘महाराज’ से Alia Bhatt की फिल्म डार्लिंग्स तक, 5 फिल्में जिन्होंने समाज की बुराइयों से दिलाई आजादी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola