---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘वल्गर गीत गाए हैं…’, खेसारी लाल यादव को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, कहा- ‘अभी से सोच लो’

Khesari Lal Yadav Manoj Tiwari: मनोज तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पवन सिंह की तारीफ तो खेसारी पर वल्गर गाना गाने के आरोप लगाया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 24, 2026 11:38
Manoj Tiwari blaims khesari Lal Yadav
खेसारी लाल यादव को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान (File Photo)

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर अश्लीलता को लेकर मुद्दा उठता रहा है. भोजपुरी गानों की जब भी चर्चा होती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में अश्लीलता का ही टैग आता है. भोजपुरी सितारों पर भी अश्लीलता के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया बल्कि बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर दिए. ऐसे में अब मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खेसारी लाल को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि खेसारी ने बहुत वल्गर गीत गाए हैं.

दरअसल, मनोज तिवारी ने हाल ही में क्लीयरकट से बात की और भोजपुरी में होने वाले कोल्ड वॉर से लेकर अश्लीलता खुद को लेकर भी बात की. भोजपुरी एक्टर से इस बातचीत में सवाल किया गया था, ‘पवन सिंह?’ इस पर अभिनेता ने कहा, ‘वो जो बोलता है वो करेगा. अगर वो कुछ कहेगा तो बहुत सोच समझकर कहेगा.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘खुली छूट दी थी…’, माधुरी दीक्षित संग रेप सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव, कहा- ‘उन्होंने बुरा नहीं माना’

मनोज तिवारी ने खेसारी लाल के गानों को बताया ‘वल्गर’

इसके साथ ही खेसारी लाल यादव को लेकर सवाल किया गया, ‘उनके गानों की सामाजिक आलोचना होती रहती है उस पर आपका नजरिया कैसा है?’ इस पर एक्टर ने भी उनकी आलोचना की और कहा, ‘ये भी आज के समय में स्टार हैं खेसारी लाल यादव. काफी दर्शक हैं श्रोता हैं उनके पास भी. लेकिन ये बात भी सही है कि इन लोगों ने वल्गर गीत भी गाया है. खेसारी जब चुनाव लड़ने आए तो सारे के सारे साए के जैसे टूट पड़े थे. इसलिए कहते हैं ना कि आदमी जो कहता है, जो सुनता है, जिंदगी भी वो पीछा नहीं छोड़ती हैं. कई आर्टिस्टों के साथ ऐसा होता है. इसलिए मैं नए आर्टिस्ट से कहता हूं कि अगर आपको बड़ी दुनिया बनानी है तो वो आज ही से सोच लो और कोई बड़ी गलती मत कर दो कि बहुत बड़ा विस्फोट हो जाए.’

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि अश्लील गानों के लेकर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे स्टार्स अक्सर ट्रोल्स होते रहे हैं. ऐसे में अब मनोज तिवारी ने अश्लील गानों का ठिकरा खेसारी लाल पर फोड़ दिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि इस पर खेसारी लाल का कैसा रिएक्शन आता है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी, लाइव इवेंट में एंकर ने पूछा ‘रेट’ तो सैंडल लेकर मारने दौड़ीं निशा उपाध्याय

First published on: Feb 24, 2026 11:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.