'खुली छूट दी थी…', माधुरी दीक्षित संग रेप सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव, कहा- 'उन्होंने बुरा नहीं माना'

90s के फेमस विलेन गोविंद नामदेव ने माधुरी दीक्षित के साथ रेप सीन शूट करने को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो उनके साथ सीन शूट करने से पहले उनका हाल कैसा था. वो काफी सहम से गए थे. चलिए बताते हैं उस किस्से के बारे में.

90s Villain Govind Namdev, Govind Namdev Shares Experience on Rape Scene

माधुरी दीक्षित संग रेप सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव (File Photo)

विज्ञापन

जब भी 90s के दिनों में बॉलीवुड के फेमस विलेन के बारे में बात की जाती है तो इसमें एक नाम की चर्चा गोविंदा नामदेव की भी खूब होती है. उन्होंने गुजरे जमाने में एक से बढ़कर एक फिल्में दी, जिसमें खतरनाक विलेन बनकर वो छा गए. इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया. उनके कई फिल्मों में ऐसे सीन्स भी रहे, जो आज तक लोगों के लिए यादगार रहे. ऐसे में फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में भी एक्टर का माधुरी दीक्षित के साथ भी रेप सीन था, जिसे करने में घबरा गए थे.

दरअसल, गोविंद नामदेव ने हाल ही में द लल्लनटॉप से बात की और इस बातचीत में एक्टर ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया और इसी बातचीत में एक्ट्रेस के साथ फिल्माए गए रेप सीन को लेकर भी एक्सपीरियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि जब इस सीन को शूट किया जाना था तो इसके लिए वह काफी नर्वस हो गए थे.

विज्ञापन

रेप सीन से पहले सहम गए थे गोविंद नामदेव

गोविंद नामदेव रेप सीन को लेकर कहते हैं, ‘मैं बहुत सहमा हुआ था, क्योंकि वो उस समय नंबर 1 थीं. मुझे डर लग रहा था कि वो इस सीन में कैसे रिएक्ट करेंगी. मैं तो एकदम नया हूं. कई सीक्वेंस थे, जिसमें उनके साथ फाइटिंग भी थी, पीछे दौड़ना था. उनको कंफर्ट करने के लिए शुरुआत में पहले तो अपने नाटक की बातें बताया उनको चीजें पसंद आई. मैं ऐसा इसलिए करता था ताकि वो मेरी थोड़ी इज्जत करने लगें. मुझे लगा कि इसकी वजह से शायद वो मेरे साथ ठीक से ट्रीट करने लगें.’

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने रेप सीन में दी थी खुली छूट

गोविंद आगे कहते हैं, ‘मैं उनकी तारीफ करूंगा कि उन्होंने कभी भी मुझे इस चीज का एहसास नहीं दिलाया कि वो नंबर 1 हैं. शुरुआती दौर में जब उनके साथ वो रैपो बन गया तो जब वो सीन (रेप सीन) आया तो जहां उन्हें मुझे पानी में लेकर बैठना है और पकड़ना है. मैंने ये सीन करने से पहले सॉरी कहा तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं. जैसा फील करो वैसा करो. इतना ओपनली उन्होंने छूट दे दी थी. एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट ऐसे ही नंबर 1 नहीं बन जाता है. मैं उनकी हमेशा तारीफ करता हूं. ऐसे सीन में क्या क्या नहीं होता. कहां आप टच कर रहे हो कहां आप पकड़े हो. कई बार तो चोट भी लग जाती है. लेकिन उन्होंने कभी माइंड नहीं किया. एक सीन में उनके इयरिंग में उंगली डालकर खींचता हूं. उन्हें चोट भी लग गई थी लेकिन उन्होंने कभी बुरा नहीं माना.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ