---विज्ञापन---

भोजपुरी

भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी, लाइव इवेंट में एंकर ने पूछा ‘रेट’ तो सैंडल लेकर मारने दौड़ीं निशा उपाध्याय

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लाइव शो में एंकर की अपत्तिजनक टिप्पणी पर गायक भड़क उठीं. इस घटना ने कलाकारों के सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 24, 2026 09:57
Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay
भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी (FIle photo)

भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई बवाल खड़ा हो जाता है. कभी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स आपस में जुबानी जंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं तो कभी किसी वजह से विवाद खड़ा हो जाता है. ऐसे में अब भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनसे लाइव इवेंट में एंकर ने बदतमीजी की और बवाल खड़ा हो गया. सिंगर भी एंकर को मारने के लिए सैंडल लेकर दौड़ीं. ये पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया.

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लेकर खड़ा हुआ विवाद बिहार के सारण जिले का है. स्टेज पर भीड़ मौजूद है. कार्यक्रम के बीच में ही माहौल बिगड़ गया. निशा उपाध्याय अचानक नाराज हो जाती हैं. फिर हाथ में सैंडल लेकर एंकर की तरफ दौड़ती हैं. उनके साथ मौजूद लोग भी गुस्से में दिखाई देते हैं. पूरा माहौल गड़बड़ हो जाता है. आसपास के लोग बचने की कोशिश करते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar और Animal जैसी एक्सपेक्टेशन…’, O Romeo फेम एक्टर ने फिल्म के कलेक्शन पर की बात

एंकर ने सिंगर से पूछा था ‘रेट’

जानकारी के मुताबिक, परफॉर्मेंस के समय एंकर ने भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय से फीस या ‘रेट’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. उसने मंच से ही उनका ‘रेट क्या है’ जैसा सवाल किया और यह बात निशा को बुरी लग गई और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

---विज्ञापन---

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

बहरहाल, अगर निशा उपाध्याय के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो लोगों ने लाइव शो की व्यवस्था पर सवाल किए. यूजर्स का कहना है कि किसी भी कलाकार के साथ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और मंच पर गरिमा बनाए रखना जरूरी है. इस दौरान कुछ लोगों ने निशा के इस कदम को सही ठहराया और कहा कि बदतमीजी का जवाब मिलना ही चाहिए.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, उदयपुर से सामने आईं खास झलकियां

First published on: Feb 24, 2026 09:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.