रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, उदयपुर से सामने आईं खास झलकियां

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर उदयपुर से कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं. इनमें रश्मिका और विजय एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. चलिए इन फोटोज को देखते हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अब तो कपल ने भी अपनी शादी की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है. फैंस के बीच अब एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं अब कपल की शादी की तैयारियां भी उदयपुर में शुरू हो गई हैं. हाल ही में कपल की शादी की कुछ खास झलकियां सामने आई हैं. इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि गेस्ट के मनोरंजन के लिए गेम्स खेले जा रहे हैं और खास डिनर भी प्लान किया जा रहा है.

स्पेशल फोटोज वायरल

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में खबरें आई थीं कि विजय और रश्मिका अपने गेस्ट के लिए स्पेशल डिनर प्लान कर रहे हैं. वहीं अपने स्पेशल दिन के लिए रश्मिका और विजय ने जाने-माने शेफ को बुलाया है जो उनकी शादी में आकर गेस्ट को खास डिनर देंगे. वहीं अब सोशल मीडिया पर भी रश्मिका और विजय की शादी का एक डिनर इनवाइड वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मैन्यू कार्ड की फोटो की शेयर

दरअसल रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसमें डिनर टेबल की फोटो दिखाई दे रही है. वहीं इस फोटो में एक खूबसूरत मैन्यू कार्ड भी दिखाई दे रहा है. इस मैन्यू में जापानी डिश भी लिखी हुई हैं. वहीं सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रहा है. वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा ने भी उदयपुर से कुछ फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में वॉलीबॉल नेट दिखाई दे रहा है और कुछ गेस्ट गेम खेलते भी दिख रहे हैं.

विज्ञापन

कब है शादी?

वहीं इन फोटोज में एक और फोटो है जो पूल साइड की है और इस दौरान बहुत सारे ग्लास दिखाई दे रहे हैं. इससे साफ लग रहा है कि गेम खेलते हुए गेस्ट खाने-पीने का आनंद भी ले रहे हैं. अब इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि रश्मिका और विजय अपनी शादी में अभी से ही एन्जॉय करने लगे हैं. बता दें रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बात की जानकारी रश्मिका और विजय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर पहले ही दे चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ