Survival Movies-Series On OTT: कोरियन वेब सीरीज ‘स्विड गेम’ साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने आते ही तहलका मचा दिया था। पूरे देशभर में इस वेब सीरीज को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था। इसके बाद से लोग ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने पिछले साल ही सीरीज का दूसरा सीजन अनाउंस कर दिया था और अब यह वेब सीरीज दूसरे सीजन के साथ रिलीज होने के लिए तैयार है। 26 दिसंबर को ‘स्क्विड गेम 2’ फिर से तहलका मचाने आ रही है। खैर इसे देखने से पहले हम आपके लिए 5 ऐसी सर्वाइवल फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें ओटीटी पर देखने के बाद आपकी नींद और चैन सब उड़ जाएगा।
Society of the Snow
1972 में Uruguay की एक फ्लाइट जो उड़ान के दौरान अचानक दूर दराज एंडीज के बीच में क्रैश हो जाती है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म के दौरान फंसे पैसेंजर्स किस तरह खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करते हैं और मजबूरी में आकर मरे हुए लोगों को खाना शुरू कर देते हैं, यह आपके दिमाग की नसें हिला देगा। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: Netflix Release 2025: हीरामंडी से दिल्ली क्राइम तक, अगले साल रिलीज होंगी ये 7 वेब सीरीज
Mili
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने मिली नौडियाल का किरदार निभाया है, जो एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब करती है। एक दिन गलती से वह फ्रीजर रूम में बंद हो जाती है। मिली उस फ्रीजर से निकल पाती है या नहीं यही फिल्म की कहानी है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है।
127 Hours
जंगलों में ट्रैकिंग करना और पहाड़ों पर घूमना भला किसे पसंद नहीं आता है। अगर आप किसी ऐसी जगह फंस जाए और वहां से वापस आना आपके लिए मुश्किल हो फिर आप खुद की जिंदगी बचाने के लिए क्या करेंगे? इस बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर आप यह एक्सपीरियंस टीवी स्क्रीन पर करना चाहते हैं तो फिल्म 127 Hours को प्राइम वीडियो पर जरूर देखें। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.8 है।
The Railway Men
पिछले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द रेलवे मैन’ एक मिनी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज है, जिसे 1984 में हुए भोपाल गैस लीक पर बनाया गया है। इस हादसे में लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे कर्मचारियों के प्रयास आपकी आंखों में पानी ला देंगे। इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है।
Kaala Paani
पिछले साल 2023 में रिलीज हुई ‘काला पानी’ एक रहस्यमयी बीमारी पर बनी सर्वाइवल वेब सीरीज है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपों पर रहने वाले लोगों को एक रहस्यमयी बीमारी होती है, जिससे उनकी मौतें होना शुरू हो जाती हैं। इस वेब सीरीज को भी IMDb पर 8 रेटिंग मिली है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines