हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉडी शेमिंग पर बनिता संधू ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने क्या कहा?

अभिनेत्री बनिता संधू ने एक इंटरव्यू में बॉडी शेमिंग के अनुभव शेयर की। साउथ फिल्म के दौरान उन्हें दुबले- पतले शरीर को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

शारीरिक बनावट को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां और बॉडी शेमिंग कोई नई बात नहीं है। खासकर महिलाओं से हमेशा उम्मीद की जाती है कि उनका शरीर बिल्कुल परफेक्ट दिखे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो अभिनेत्रियों को उनके लुक्स के लिए लगातार परखा जाता है और उन्हें कई बार आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस बनिता संधू, जिन्हें अक्टूबर और सरदार उधम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुई बॉडी शेमिंग की बात शेयर की।

बनिता ने क्या कहा?

एएनआई से बातचीत में बनिता ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि जब मैंने एक साउथ इंडियन फिल्म की थी, तब मुझे लोगों ने बहुत दुबला होने की वजह से बॉडी शेम किया। कुछ लोगों ने मुझे ‘सूखी टहनी’ जैसा कहा और कहा कि मैं इतनी दुबली हूं तो फिल्म में मेरा हीरो मुझसे कैसे आकर्षित हो सकता है। यही वो पहला मौका था जब मैंने बॉडी शेमिंग का सामना किया।

उन्होंने आगे कहा कि ये अनुभव अजीब था, जैसे ये सब एक तरह का सपना या सिमुलेशन हो रहा हो, क्योंकि ये सब ऑनलाइन हो रहा था और ये सब एक ऐसे कल्चर से आ रहा था जिसमें मैं पली-बढ़ी नहीं हूं, तो मुझे उतनी तकलीफ नहीं हुई।

विज्ञापन

बनिता ने बताया कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे पर्सनली टारगेट किया गया है। मैंने बस यही समझा कि इस जगह की सुंदरता की सोच अलग है, और मैंने इसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया। मुझे नहीं लगा कि मुझे वजन बढ़ाना चाहिए। मैं वैसे भी काफी दुबली हूं और सेट पर सबसे ज्यादा खाना मैं ही खाती हूं, ये आप किसी भी प्रोड्यूसर से पूछ सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऑनलाइन कही गई बातों को बहुत सीरियसली नहीं लेना चाहिए, नहीं तो आपको बहुत बुरा लग सकता है।

बनिता का एक्टिंग करियर

बनिता का जन्म और पालन-पोषण वेल्स के कैरलियन शहर में हुआ। उन्होंने 2018 में शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर से फिल्मों में कदम रखा, जिसमें उनके साथ वरुण धवन थे। फिर 2019 में उन्होंने अमेरिकी टीवी शो पेंडोरा और तमिल फिल्म आदित्य वर्मा में काम किया। इसके बाद वह सरदार उधम फिल्म में नजर आईं। बनिता अपनी अगली फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी होंगे। फिल्म का प्रीमियर 20 जून 2025 को जी5 पर होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भाई Amaal को लेकर क्या बोले Armaan Malik? सिंगर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola