Avatar 2 film review: ‘अवतार द वे ऑफ़ वाटर’, यानि दिसंबर 2009 में रिलीज़ हुई अवतार का सीक्वेल, जिसे बनाने में 13 साल लगें, और 2500 करोड़ का बजट लगा और फिर जाकर तैयार हुई है एक ऐसी कहानी, जिसे देखना अपने आपमें किसी सपने के पार जाने जैसा है।
डायरेक्टर जेम्स कैमरून, जो अपनी ख़्वाबों की दुनिया गढ़ते हैं, फिर उस दुनिया को परदे पर रचने के लिए तकनीकि बनाने की जद्दोज़हद में जुट जाते हैं, और फिर सालों की तपस्या के बाद एक ऐसा संसार दिखाते हैं, जिसे हमारी दुनिया ने देखने की तो बात ही छोड़ दीजिए, पूरी तरह से सोचा तक नहीं होता। 68 साल के जेम्स कैमरून ने इस बार आईमैक्स थ्री डी में ऐसा कमाल का अहसास रचा है, जो ना सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, बल्कि अपनी मिसाल खुद में ही होगा।
ऐसे जीव, जैसे आपने देखे नहीं, ऐसे समंदर जिसमें आप खो जाएं, ऐसी हथियार, जिसका होना ही इस दुनिया की तबाही की वजह बन जाए और ऐसी लड़ाई, जो शायद इंसान को झकझोरने के लिए काफ़ी है कि वो अपने आसपास के पर्यावरण का ऐसे बर्बाद ना करे, कि उसे भी धरती से बाहर अपने लिए एक नई दुनिया तलाशनी पड़े।
और पढ़िए –Pathaan Controversy: फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान
13 साल पहले रिलीज़ हुई अवतार के पहले हिस्से से, अवतार द वे ऑफ़ वॉटर की कहानी अब 1 दशक यानि 10 साल आगे बढ़ चुकी है। जेक सली, अब पूरी तरह से नावी बन चुका है। पैंडोरा पर उसकी नावी प्रेमिका नेतिरी, अब उसकी पत्नी है और उनके चार बच्चे हैं, जिसमें एक गोद ली हुई बेटी किरी भी है, जो असल में डॉक्टर ग्रेस की बेटी है और वो अपना ही वजूद तलाश रही है। कर्नल माइल्स की मौत अवतार के पहले हिस्से में ही हो चुकी है, लेकिन अब उसके डीएनए और यादों को मिलाकर, एक नावी अवतार तैयार किया जा चुका है, जिसका मकसद है किसी भी तरह से जेक सली को तलाशना और ख़त्म करना।
वैसे इस कहानी में पैंडोरा पर नावी के बीच पलने वाला बच्चा स्पाइडर, जो असल में कर्नल माइल्स का बेटा है। इंसान, पैंडोरा पर अपनी बस्ती बनाना चाहते हैं और जेक उनके इरादों में दीवार बनकर खड़ा है, लेकिन कर्नल माइल्स के नावी अवतार के जुनून से उसे अंदाज़ा हो गया है कि जब तक वो और उसका परिवार पैंडोरा में रहेगा, तब तक कोई सुरक्षित नहीं। ऐसे में जेक अपने पूरे परिवार के साथ एक नई ज़िंदगी तलाशने, एक नई ज़मीन या फिर कहे एक समंदर के साथ आइलैंड पर जीने के लिए निकल जाता है। यहां उन्हे समंदर के साथ जीना सीखना है, अपना मुकाम बनाना है।
एक ओर जेक सली और उसका परिवार पानी के साथ, ज़िंदगी का तालमेल बिठा रहे हैं, तो दूसरी ओर कर्नल माइल्स, हर आइलैंड को तबाह कर रहा है। इसके साथ ही इंसान, इस समंदर की एक व्हेल मछली, जिसे टुलकुन के नाम से पुकारा जाता है, उसके दिमाग़ से इंसान ऐसा लिक्विड निकाल रहे हैं, जो इंसान के उम्र को बढ़ने से रोक देता है और इस लिक्विड को बेचकर वो पैंडोरा पर मिलिट्री ऑपरेशन का खर्च निकाल रहे हैं।
अवतार द वे ऑफ़ वाटर की कहानी में हर रंग है, आइलैंड मेटकाइना कबीले के मुखिया की बेटी का आना, इसमें रोमांस लेकर आता है, कर्नल माइल्स के बेटे स्पाइडर इसमें लाइट कॉमिक मोमेंट्स देता है। नेतिरी का दर्द और टुलकुन पाइकन की कहानी से ढेरो इमोशन्स आते हैं और इन सबके साथ समंदर के अंदर जीती हुई एक दुनिया आपको हैरान करती रहती है।
3 घंटे 12 मिनट लंबी अवतार आपको एक पल भी ऐसा नहीं देती कि आप अपनी कुर्सी पर ज़रा सा मचलें, कि जाने कौन सा सीन छूट जाए। आप दिमाग़ आपसे सवाल पूछता रहता है कि पानी के अंदर हर किरदार के चेहरे के हर इमोशन को इतना सटीक कैसे फिल्माया गया है ? पानी के अंदर इतनी-इतनी देर तक एक्टर्स ने आख़िर शूट कैसे किया होगा ? वो कौन सी टेक्नॉलॉजी है, जिससे ये सब मुमकिन हो पाया होगा ? तो इतना भर जान लीजिए कि रिलीज़ से कहीं पहले शूटिंग होने के वक्त में ही अवतार ने तकनीक और मेहनत के लिए कई हैरत अंगेज़ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोनल के कैरेक्टर में एक फ्री डाइवर कैरेक्टर निभाते हुए केट विंस्लेट ने 7 मिनट लंबा सीन, पानी के अंदर के सांस रोके शूट किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
जेम्स कैमरून ने अवतार द वे ऑफ़ वॉटर में वीएफएक्स, शूटिंग टेक्नॉलॉजी, स्पेशल मोशन सेंसर कैमराज़ के साथ बैकग्राउंड स्कोर्स के साथ, अपनी सोच का ऐसा संसार सच दिया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि जो सोचा जा सकता है, वो किया भी जा सकता है…. बस इसके लिए आपके अंदर ज़िद होनी चाहिए।
थियेटर में बैठकर, आप या तो हैरान होती आवाज़ सुनेंगे, या फिर सुनेंगे कि ‘बॉलीवुड ऐसा कभी भी नहीं कर सकता’ जैसी लाइन्स, जो बताती है कि हम सिनेमा को करिश्मा बनाने में कितने पीछे हैं।
शानदार परफॉरमेंस, अद्भुत सोच, और आश्चर्यजनक तस्वीरों से भरी अवतार बहुत सिखाती है, कि पर्यावरण कितना ज़रूरी है, इंसान अपनी ज़रूरतों की ख़ातिर दुनिया को कैसे ख़त्म कर रहा है और साथ ही परिवार ही सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए ये अवतार देखना मस्ट है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines