Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ के घर में अब तक कंटेस्टेंट्स मेकर्स से खाना मांग रहे थे, लेकिन अब उनकी डिमांड बदल गई है। घर की 3 हसीनाएं अब मेकर्स से हाथ जोड़कर एक अलग ही गुजारिश करती हुई नजर आ रही हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा ने ‘बिग बॉस’ के सामने एक खास रिक्वेस्ट की है। ये तीनों सभी झगड़े और गेम को भूलकर किसी और चीज पर फोकस करना चाहती हैं। फरहाना भट, अशनूर कौर और नेहल चुडासमा की डिमांड है कि मेकर्स घर में 3 मर्द भेज दें। ये तीनों खुद के लिए अब मेकर्स से एक-एक लड़का मांग रही हैं।
फरहाना, अशनूर और नेहल ने मेकर्स के सामने रखी डिमांड
‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें फरहाना, अशनूर और नेहल मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। तीनों लिविंग एरिया में बैठकर अपने मन की बात नेशनल टीवी पर रख रही हैं। अशनूर, नेहल और फरहाना ने हाथ जोड़कर ‘बिग बॉस’ से विनती करते हुए कहा है कि उन 3 सुंदर कन्याओं के लिए 3 सुन्दर मर्द भेजे जाएं। अशनूर का कहना है कि सभी की अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से लड़कों को भेजा जाना चाहिए।
घर में 3 मर्द चाहतीं हैं ये हसीनाएं
हालांकि, इस दौरान अभिषेक बजाज इन तीनों लड़कियों का मजाक उड़ाते दिखे। वो कहते हैं कि इन लड़कियों को नर नहीं वानर लगेंगे। ये सुनकर पहले तो सभी हंस पड़े, फिर फरहाना कहती हैं कि वानर भी चलेंगे हमें, लेकिन तमीज वाले वानर। फिर नेहल चुडासमा बताती हैं कि वो पावर कपल्स बनाना चाहती हैं। नेहल ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारी जोड़ी बनी रहे, बाहर जाएं जिंदगी भर, घर बने बच्चे बने।’ वहीं, फरहाना कहती हैं, ‘2 दिन में सगाई, मांगनी, रोका, शादी सब हो जाए।’ हालांकि, नेहल उनसे सहमत नजर नहीं आतीं। वो कहती हैं कि अभी उन्हें शादी नहीं करनी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Baseer Ali को हुआ Farhana Bhat से प्यार? लड़ाई के बाद खुलेआम किया फ्लर्ट
क्या है इन तीनों को सपना?
अब देखना होगा कि इन सुंदर कन्याओं की डिमांड ‘बिग बॉस’ पूरी करते हैं या नहीं? पिछले सीजन यही डिमांड घर के कुछ कंटेस्टेंट्स ने की थी तो मेकर्स ने शो में 3 हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी थी। अब क्या जल्द ही घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं? ये देखना होगा। वैसे घर में बसीर अली और अभिषेक बजाज जैसे लड़के भी हैं, जिनकी फिटनेस पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
21 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
33 mins agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
11 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines