Armaan Malik Share Bedroom Secret In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे काफी कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद 7 कंटेस्टेंट्स लवकेश कटारिया, सना मकबूल, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, नैजी, साईं केतन राव और कृतिका मलिक विनर बनने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बीच बिग बॉस ने फिनाले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कराते हुए शो को नया मोड़ दे दिया। बिग बॉस हाउस में आई मीडिया ने बारी-बारी से सभी घरवालों से कई तीखे सवाल पूछे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक रहीं। प्रेस ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ उनके रिश्तों पर काफी सारे सवाल उठाए। इतना ही नहीं वो किस दिन किस पत्नी के साथ रोमांस करते हैं, ये तक पूछा गया।
अरमान से पूछे गए तीखे सवाल
बता दें कि बिग बॉस हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेस ने अरमान मलिक से उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई सारे सवाल पूछे। साथ ही अरमान पर दो शादियों को बढ़ावा देने तक का आरोप लगाया। प्रेस ने अरमान से कहा, ‘आपने 7 दिन में अपनी पत्नी की सहेली से शादी कर ली और आप ज्ञान की बातें करते हैं। आपने पायल के इमोशंस के साथ खेला है।’ इस पर अरमान ने कहा कि वो दो शादियों को न बढ़ावा देते हैं और न पायल के इमोशंस के साथ उन्होंने खेला है। उनमें और उनकी दोनों पत्नियों में काफी अच्छी समझ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 को बाहर जाते ही शिवानी ने किया एक्सपोज, अरमान का चेहरा भी किया बेनकाब
अरमान ने बताए बेडरूम सीक्रेट
इसके बाद अरमान मलिक से पूछा गया कि हर रिश्ते में बायोलॉजिकल नीड होती है। आप कौन से दिन किस पत्नी के साथ रोमांस करना पसंद करते हैं? प्रेस के इस सवाल का जवाब देते हुए अरमान ने कहा, ‘जैसे कहते हैं न कि एक समय के बाद खाना खाने के लिए फुर्सत नहीं मिलती है। जो मिला खा लेते हैं। वैसे ही किसी भी दिन किसी भी बीवी के साथ रोमांस कर लेते हैं।’ अरमान का यह जवाब सुनते ही सभी घरवाले हंसने लगते हैं। वहीं कृतिका मलिक शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं।
दो पत्नियों को लेकर कई बार ट्रोल
जाहिर है कि अरमान मलिक अपने यूट्यूब वीडियो से ज्यादा अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर चर्चा में रहते हैं। शो की शुरुआत में जब वो दोनों पत्नियों के साथ आए थे, उस वक्त भी उन्हें अपने रिश्ते को लेकर कई लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा था। शो के होस्ट अनिल कपूर के सवाल पर अरमान की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि अरमान ने उन्हें धोखे में रखकर दूसरी शादी की है। वो उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका से 7 दिनों में प्यार कर बैठे थे और बाद में दोनों ने शादी की ली। हालांकि अब तीनों बड़े ही प्यार से घर में एक-दूसरे के साथ रहते हैं।
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
2 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines