Anuparna Roy: मशहूर फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय ने इटली में हुए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रच डाला है। अनुपर्णा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्ममेकर को ये अवॉर्ड फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए मिला है। अनुपर्णा ने ये अवॉर्ड जीतकर वेनिस में भारत का नाम रोशन कर दिया है। इस अवॉर्ड का ऐलान वेनिस फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह के दौरान मिला। वहीं भारतीय सिनेमा के लिए ये अवॉर्ड बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अनुपर्णा रॉय कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Zakir Khan ने स्टेज शो से क्यों लिया ब्रेक? वजह बढ़ा सकती है टेंशन
किस पर आधारित है मूवी?
अनुपर्णा को ये अवॉर्ड ओरिजोंटी जूरी की अध्यक्ष और फ्रांसीसी फिल्मकार जूलिया ड्यूकुर्नो ने दी। वहीं इस मूवी से अनुराग कश्यप भी जुड़े हैं। ये फिल्म ओरिजोंटी सेक्शन में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। अब बात करें फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ की तो इस फिल्म में प्रवासी महिलाओं की जिंदगी पर बनी है। मूवी में उनकी लाइफ के अकेलेपन और उनके संघर्ष के बारे में दिखाया गया है।
कौन हैं अनुपर्णा?
अनुपर्णा एक जानी-मानी फिल्ममेकर हैं। उन्हें साल 2023 में आई ‘रन टू द रिवर’ और साल 2025 में रिलीज हुई ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए जाना जाता है। अनुपर्णा की पहली फीचर फिल्म ने ही वेनिस में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए अनुपर्णा की ये उपलब्धि काफी बड़ी है। सोशल मीडिया पर अनुपर्णा के फैंस उन्हें इस उपलब्धि की बधाई दे रहे हैं।
मूवी की कास्ट
अनुपर्णा जब स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंची वो काफी भावुक दिखीं। सफेद साड़ी में अनुपर्णा काफी सुंदर लगीं। इस अवॉर्ड को लेने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि ये एक सपना जैसे है। उन्होंने जूरी टीम, मूवी के एक्टर्स और अनुराग कश्यप को धन्यवाद दिया। इस मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें नाज शेख और सुमी बघेल लीड रोल में हैं। इनके साथ-साथ फिल्म में भूषण शिम्पी, रवि मान और प्रीतम पिलानिया भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: शादी तोड़ दी, लेकिन खत्म नहीं किया नाता… एक्स पार्टनर के साथ इन 5 स्टार्स ने निभाया अटूट रिश्ता
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
18 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines