Anupamaa 11 October Episode Update: टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों फैंस की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। शो में चल रहे ट्विस्ट ने ऑडियंस को बांधकर रखा है। समर की मौत के बाद से शाह परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी लोग इस सदमें से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। अनुज कपाड़िया की जिंदगी भी इस बुरे हादसे के बाद पूरी तरह से बदल गई है। तो चलिए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।
अनुपमा को दिखेगा समर
आज अनुज और अनुपमा का फिर आमना-सामना होगा। दूसरी तरफ अनुपमा को समर नज़र आएगा और वो उन्हें ये समझने की कोशिश करेगा कि उसके जीने के बाद भी उन्हें जीना होगा। साथ ही वो को बताएगा कि वो दुनिया की बेस्ट मां थीं और जो भी हुआ है वो ईश्वर की मर्ज़ी थी। अनुज उसकी मौत का कसूरवार नहीं था। जिसके बाद अनुपमा अपने मरे हुए बेटे से वादा करेगी कि अब वो जिंदगी में आगे बढ़ेगी और खुश रहेगी। अगली सुबह से अनुपमा मुस्कुराते हुए सभी के लिए नाश्ता बनाएगी तो सभी लोग उन्हें ताज्जुब भरी नज़रों से देखेंगे।
खुश रहने की कोशिश की अनुपमा
ऐसे में अनुपमा सभी को बताएगी कि समर को उनके उदास चेहरे देखकर दुख होगा। वो कभी नहीं चाहेगा कि हम खुश न रहें। बाद में अनुपमा कहेगी कि समर का डिंपी के बेटे के रूप में पुनर्जन्म होगा और वो वापिस उनकी जिंदगी में आएगा। ये सब सुनकर सभी लोग खुश हो जाएंगे और सभी के मन में उम्मीद पैदा हो जाएगी। घर में माहौल थोड़ा हल्का होगा और पॉजिटिवी आएगी। बाद में शो में लीप भी दिखाया जाएगा। 13 दिनों बाद अंकुश-अनुज से पूछेगा कि कब तक ये सब चलने वाला है। अंकुश अपने भाई को काम पर ध्यान देने की भी सलाह देगा।
अनुज का फिर टूटेगा दिल
लेकिन अनुज तब भी अपनी और अनुपमा की ही बातें करेगा और उसे गुस्सा आएगा। जब अनुज चीख रहा होगा तभी अंकुश उसे बताएगा कि अनुपमा आई है। इसके बाद अनुज खुश हो जाएगा और अनुपमा से सवाल करेगा कि अब वो उसे दुबारा तो छोड़कर नहीं जाएगी? हालांकि, अनुपमा कोई जवाब नहीं देगी। अनुपमा का यूं इग्नोर करना अनुज को हर्ट करेगा। वो बस बेबस नज़र आएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines