हाल ही में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में वह साउथ एक्टर ध्रुव विक्रम के साथ लिप-लॉक करते नजर आ रही हैं। फोटो के सामने आने के बाद दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं।
फैंस के बीच उठे कई सवाल
फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह फोटो किसी फिल्म या म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती है। यह फोटो एक शेयर किए गए spotify प्लेलिस्ट पर भी देखी गई है, जिससे अफवाहें और भी तेज हो गई हैं।
अनुपमा का फिल्मी सफर
अनुपमा परमेश्वरन का जन्म साल 1996 में केरल में हुआ था। उन्होंने कोट्टायम के CMS कॉलेज से कम्युनिकेटिव इंग्लिश की पढ़ाई की, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जो एक बड़ी हिट साबित हुई।
तेलुगू सिनेमा में भी बनाई खास पहचान
अनुपमा ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म AAA से डेब्यू किया जो उनकी पहली फिल्म प्रेमम का ही रीमेक थी। इस फिल्म में उन्होंने नितिन और समंथा रुथ प्रभु के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने शतमानं भवति, तेज आई लव यू, कृष्णार्जुन युद्धम, हैलो गुरु प्रेमा कोशमे जैसी कई सफल फिल्मों में एक्टिंग किया।
फिल्म ‘ड्रैगन’ में मिली जबरदस्त तारीफ
हाल ही में अनुपमा को फिल्म ड्रैगन में उनके शानदार एक्टिंग के लिए काफी तारीफ किया गया है। यह फिल्म डायरेक्टर प्रदीप रंगनाथन द्वारा बनाई गई है और इसे अनुपमा के करियर का एक नया मुकाम माना जा रहा है।
फिलहाल कोई ऑफिसियल बयान नहीं
ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन की ओर से अब तक वायरल फोटो को लेकर कोई ऑफिसियल बयान नही आया है । हालांकि इस फोटो ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और सभी जानना चाहते हैं कि सच्चाई क्या है।
आने वाली फिल्मों से है फैंस को बड़ी उम्मीद
अनुपमा के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं और वह आने वाले महीनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फैंस को उनके नए अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें – शाहरुख खान के परिवार की ढाल रवि सिंह कौन? सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स में शामिल
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
22 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines