Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

TV की बहू बन हुईं घर-घर फेमस, फिल्मों में भी रखा कदम; फिर बिग बॉस ने दी अलग पहचान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों की दुनिया में भी छा चुकी हैं. वहीं इस हसीना ने जब 'बिग बॉस' में एंट्री की थी तो उनकी पहचान अलग ही बन गई थी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Dec 18, 2025 11:42
ankita lokhande birthday
टीवी से लेकर फिल्मों तक बनाई पहचान

टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. घर-घर में मशहूर हुईं ये हसीनाएं आज टीवी की स्टार बन चुकी हैं. वहीं इनमें से कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने टीवी सीरियल के बाद फिल्मों में भी काम किया. आज हम एक ऐसी हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी में काम कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने पति के साथ एंट्री की थी, इसके बाद से ही उनकी इमेज पूरी तरह से बदल गई थी. जी हां हम बात कर रहे हैं टीवी स्टार अंकिता लोखंडे की. कल यानी 19 दिसंबर को अंकिता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर की कुछ खास बातें बताते हैं.

टीवी करियर

अंकिता लोखंडे ने अपने डेब्यू टीवी सीरियल से ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था और घर-घर में फेमस हो गई थीं. साल 2009 में शुरू हुए ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता ने संस्कारी बहू ‘अर्चना’ का किरदार निभाया था. इस सीरियल में अंकिता के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में थे. दोनों की जोड़ी टीवी की सुपरहिट जोड़ी बन गई थी. ये सीरियल साल 2009 से साल 2014 तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. इसने अंकिता को टीवी की स्टार एक्ट्रेस बना दिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हर लड़की किसी की बहन, बेटी…’, AI से बनी फर्जी फोटो देख Sreeleela हुईं आग बबूला

इन फिल्मों में किया काम

‘पवित्र रिश्ता’ के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा था. उन्होंने कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में भले ही अंकिता ने छोटा रोल निभाया हो लेकिन उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म के बाद अंकिता ‘बागी 3’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. अंकिता को ये फिल्में करके इंडस्ट्री में पहचान तो मिली लेकिन वो टीवी जैसी स्टार नहीं बन सकीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्यों विवादों में घिरीं Neha Kakkar? ‘कैंडी शॉप’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया हुआ वायरल

‘बिग बॉस’ से मिली अलग पहचान

टीवी सीरियल और फिल्मों के बाद अंकिता लोखंडे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं. इस शो में अंकिता अकेले ही नहीं बल्कि अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं. अंकिता और विक्की की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया था. भले ही दोनों शो की ट्रॉफी अपने नाम ना कर सके हों लेकिन दोनों ने खूब चर्चाएं बटोरी थी. ‘बिग बॉस 17’ से अंकिता लोखंडे को ऑडियंस पर्सनली जान पाई और उन्हें इस शो से एक नई पहचान मिली.

First published on: Dec 18, 2025 11:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.