हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Farah Khan की है काली जुबान, Kapil के शो पर बोलीं- मेरी बद्दुआ लग जाए तो समझो...

Anil Kapoor-Farah Khan On The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर इस हफ्ते मेहमान बनकर अनिल कपूर और फराह खान पहुंची, जहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की और धमाल मचाया।

विज्ञापन
Anil Kapoor-Farah Khan On The Great Indian Kapil Show.

Anil Kapoor-Farah Khan On The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ हर हफ्ते कॉमेडी की डोज देने नेटफ्लिक्स पर आता है। इस हफ्ते शो में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान पहुंची। शो के दौरान तीनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान फराह खान ने कपिल से बातचीत में अपना एक सीक्रेट रिवील किया और बताया कि उनकी जुबान काली है। अगर कोई उनके साथ कुछ गलत करता है तो उसकी फिल्म फ्लॉप होना तय है। ये सुनकर कपिल और अनिल कपूर हंसने लगते हैं। आइए जानते हैं कि फराह ने आखिर ऐसा क्यों कहा?

बदला लेने पर क्या बोलीं फराह?

दरअसल, शो के दौरान कपिल शर्मा अनिल कपूर और फराह खान से पूछते हैं कि आप दोनों की पर्सनैलिटी कैसी है? आप आसानी से माफ कर देते हैं या फिर बदला लेने में विश्वास रखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अनिल कपूर कहते हैं, ‘दोनों’ फिर कपिल कहते हैं कि आप बदला लेकर माफ करते हैं? इस पर अनिल कपूर कहते हैं, ‘मैं बदला भी लेता हूं और माफ भी कर देता हूं। मैं अच्छा का करके बदला लेता हूं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic ने Hardik Pandya संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जवाब सुन हो जाएंगे शॉक्ड!

फराह खान की है काली जुबान

यही सवाल जब कपिल फराह खान से करते हैं तो कोरियोग्राफर कहती हैं, ‘मैं बदला लेने में विश्वास नहीं रखती हूं लेकिन मैं अपने मन में बड़बड़ाती हूं कि तेरी वाट लग जाए.. मेरी बहुत काली जुबान है। किसी ने मेरे साथ अगर बहुत गलत किया हो तो मैं अपने मन में कहती हूं कि तेरी दो-तीन फिल्में तो गईं।’ आगे फराह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘अभी जितनी फिल्में फ्लॉप जा रहीं वो आप समझ जाओ।’ ये सुनकर सब हंसने लगते हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ शो

इसके अलावा फराह खान और भी दिलचस्प खुलासे करती हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर मैं काफी सख्त हूं लेकिन घर पर मेरे पति की चलती है। इसके अलावा उन्होंने अपने क्रश का नाम भी रिवील किया। फराह ने कहा कि मुझे हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज काफी पसंद हैं। अगर उनके साथ मेरी कोई अफवाह आए तो मुझे खुशी होगी। गौरतलब है कि कपिल शर्मा का ये शो हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे स्ट्रीम होता है। अनिल कपूर और फराह खान का ये शो स्ट्रीम हो चुका है।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola