Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

करोड़ों का फेम, फिर भी जेब खाली! आखिर क्यों आज भी बीवी से Pocket Money मांगते हैं Anil Kapoor?

Anil Kapoor Pocket Money: Anil Kapoor इतने अमीर हैं, फिर भी अपनी पत्नी सुनीता से पॉकेट मनी मांगते हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें बताई हैं, जहां पर उन्होंने बताया कि उनके घर में उनका कोई फैन नहीं है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 25, 2026 17:34
Sunita Kapoor Anil Kapoor love story
Sunita Kapoor Anil Kapoor love story

Anil Kapoor Funny Interview: अनिल कपूर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं. वे एक फिल्म के करोड़ों चार्ज करते हैं. फिर भी अनिल कपूर ने खुद बड़े मजाकिया अंदाज में बताया कि वे आज भी अपनी बीवी से पॉकेट मनी मांगते हैं. इतनी शोहरत के बाद भी ऐसी सादगी ने अनिल के फैंस का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक! अफवाहों पर परिवार ने दिया रिएक्शन, आखिर क्या है सच?

---विज्ञापन---

अनिल कपूर का पॉकेट मनी मांगना

अनिल कपूर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुबेदार’ के ट्रेलर लॉन्च पर गए. जहां पर उन्होंने मीडिया इंटेरेक्शन के दौरान यह मजेदार बात बताई. करोड़ों के मालिक अनिल बताते है कि घर में उनका कोई फैन नहीं है और शूटिंग से पहले 10-15 हजार रुपए सुनीता से लेते हैं. यह सुनकर वहां पर सभी हंस पड़े.

अनिल का पत्नी के साथ रिश्ता

अनिल और सुनिता की शादी को पूरे 41 साल हो चुके हैं. वे 50 साल पहले मिले थे. उस समय सुनिता मॉडल थी, जिस दौरान दोनों एकदूसरे के प्यार में पड़ गए. शुरुआत में अनिल के पास पैसे कम हुआ करते थे, तो सुनीता डेट पर बिल चुकाती थी. अनिल बताते हैं, “वो बिना बताए पैसे निकालकर बिल दे देती थीं.” सुनीता ने अनिल की सफलता में बड़ा रोल निभाया. अनिल मीडिया को बताते हैं कि वे जब भी बाहर जाते हैं, तब एक बार अपनी बीवी सुनीता से मिलकर जरूर जाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस टीवी शो ने राजपाल यादव को बनाया था स्टार, बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा पॉपुलर हुए थे कॉमेडियन

घर में उनका कोई फैन नहीं

अनिल कहते हैं कि घर में कोई उनका फैन नहीं है. ट्रेलर लॉन्च पर वे बोले, “आज घर से निकला तो सुनीता ने पूछा, ‘कौन सी फिल्म?’ उन्हें मेरे काम की कोई खबर नहीं रहती.” और शूटिंग जाने से पहले वे सुनीता से 10-15 हजार रुपये मांगते हैं. यह आदत पुरानी है. शुरुआत में पैसों की कमी थी, तो सुनीता मदद करती थीं. अब अमीर होने पर भी यह जारी है. अनिल इसे पॉकेट मनी कहते हैं.

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म

‘सूबेदार’ अनिल कपूर की नई एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें वे सूबेदार अर्जुन मौर्या का रोल करते हैं. अर्जुन एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है जो घर लौटता है. लेकिन वहां भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन की माफिया है. उसे अपनी बेटी की रक्षा करनी पड़ती है. फिल्म में राधिका मदन उनकी बेटी, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और आदित्य रावल भी हैं. डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं. फिल्म मध्य प्रदेश में सेट है. यह 5 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Ramayana First Review: ‘राम’ रूप में रणबीर कपूर की Ramayana के पहले शो ने बटोरी वाहवाही, फिल्म की सादगी ने जीता दिल

First published on: Feb 25, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.