Aishwarya Rai Bachchan Spotted with Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर पिछले काफी समय से तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं। फिल्म जगत के पॉपुलर कपल्स में से एक अभिषेक-ऐश्वर्या के शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, हालांकि पिछले दिनों खुद अभिषेक ने सामने आकर सभी खबरों के महज अफवाह बताया था। अब इसी बीच कपल को दुबई एयरपोर्ट पर देखा गया है, जहां दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अभिषेक-ऐश्वर्या
बिग बी के लाडले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी, तब से लेकर अब तक इस कपल को बॉलीवुड के उन चुनींदा कपल्स में गिना जाता है जिनसे अक्सर कपल गोल्स मिलते हैं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से इनके रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। लेकिन हाल ही में इस दंपत्ति को अपने परिवार के साथ दुबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जिसने इन अफवाहों पर कुछ हद तक विराम लगाया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या एयरपोर्ट की बस में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिषेक पहले बस में चढ़ते हैं, इसके बाद ऐश्वर्या और आराध्या बस में चढ़ती हैं। ये वीडियो एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे देखने के बाद कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि परिवार एक साथ समय बिता रहा है।
वीडियो में ऐश्वर्या स्माइल करते हुए दिखी
अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दुबई में स्पॉट हुईं ऐश्वर्या काफी खुश नजर आईं। वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या कैमरा की तरफ देखते हुए स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं, जबकि अभिषेक भी अपने परिवार के साथ वीडियो में नजर आ रहे हैं।
पिछले काफी वक्त से तलाक की अफवाहें
इस दंपत्ति के तलाक की अफवाहें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। ये अफवाहें तब और बढ़ गईं जब जुलाई में एक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग आए। इसके बाद, अभिषेक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया, जिसमें “ग्रे डाइवोर्सेस” की बात की गई थी, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी।
इस पोस्ट में ये सवाल उठाया गया था कि “प्यार क्यों आसान नहीं रहता?” और ये भी बताया गया कि लंबे समय से शादीशुदा कपल्स अब क्यों अलग हो रहे हैं। “ग्रे डाइवोर्सेस” की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई गई थी और ये भी पूछा गया कि ऐसे कपल्स अलग क्यों हो रहे हैं। इसी पोस्ट को अभिषेक ने लाइक कर दिया था।
वीडियो ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद बच्चन परिवार में एक बेटी का जन्म नवंबर 2011 में हुआ था। मौजूदा वक्त में इस दंपत्ति ने तलाक की अफवाहों की पुष्टि या खंडन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन एक बात तो साफ है कि इस वीडियो के वायरल होने से इनके तलाक की खबरों पर विराम जरूर लग गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में नहीं रिलीज होगी Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी? पूर्व सीएम ने दे दी वॉर्निंग, एक्ट्रेस के सामने रखी शर्त
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
46 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines