Aman Jaiswal accident Reason: धरतीपुत्र नंदिनी से मशहूर एक्टर अमन जायसवाल की मौत Western Express Highway पर हुई। अमन बाइक पर थे और उन्हें सामने से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। इस हादसे के बाद एक्टर को आनन फानन में कामत अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Zoom/Telly Talk India की रिपोर्ट के अनुसार जब अमन जायसवाल से जुड़ी इस दुखद खबर के बारे में धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी की प्रॉड्यूसर दीपिका चिखलिया से बात की तो वे सन्न रह गईं। उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्य ये दुखद खबर मिलते ही बिहार से रवाना हो गए हैं।
ऑडिशन के लिए जा रहे थे अमन
मिली जानकारी के अनुसार अमन जायसवाल की जिस वक्त मौत हुई उस वक्त वो एक ऑडिशन के लिए जा रहे थे। लेकिन किसे पता था कि ये ऑडिशन उनकी लाइफ का आखिरी ऑडिशन होगा। अमन एक बेहतर एक्टर थे और इतने हैंडसम थे कि लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहती थीं।
कहां होगा अमन का अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार अमन जैसवास का अंतिम संस्कार बिहार में ही होगा क्योंकि वो वहीं के ही थे और उनका परिवार वहीं रहता है। एक्टर का अंतिम संस्कार बिहार के बलिया में होगा। इस दुखद खबर को सुन सभी सन्न रह गए हैं। इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अमन अब इस दुनिया में नहीं रहे।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan से उर्वशी रौतेला ने क्यों मांगी माफी? क्या है पूरा मामला
कल होगी शोक सभा
दीपिका चिखलिया ने बताया कि वो भी अस्पताल जाना चाहती थीं, लेकिन अमन के परिवार वाले देर रात तक मुंबई पहुंच जाएंगे। ऐसे में कल यानी 18 जनवरी 2025 को अमन की शोक सभा रखी गई है। इस शोक सभा में उनके चाहने वाले और करीबी आएंगे। दीपिका ने कहा कि वो अमन के परिजनों से भी कल ही बात करेंगी, क्योंकि आज वो गहरे शोक में हैं। वहीं ये भी जानकारी आई है कि बेटे की मौत की खबर सुन पिता की तबीयत बिगड़ गई और वो अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही Hina khan के नए पोस्ट से फैंस परेशान, एक्ट्रेस ने अल्लाह से की खास प्रार्थना
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines