Bollywood React On Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल (Uttarkashi Tunnel Rescue) में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मजदूरों को एक मोटी पाइप के जरिए बाहर निकाला गया है। वहीं, पूरा देश इन मजदूरों को बचाने वाली रेस्क्यू टीम का शुक्रिया अदा कर रहा है और सोशल मीडिया के जरिए हर कोई अपनी-अपनी खुशी जाहिर कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। हाल में उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को कई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Akshay Kumar ने रेस्क्यू टीम को कहा शुक्रिया
सुपरस्टार अक्षय कुमार देश के हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। एक बार फिर एक्टर ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन कर वहां फंसे मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू टीम का धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फंसे हुए 41 लोगों को बचाए जाने के बारे में जानकर मैं पूरी तरह से खुशी और राहत से अभिभूत हूं। बचाव दल के हर एक सदस्य को बड़ा सलाम। कमाल कर दिया। यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिन्द’।
Anupam Kher ने भी जताई खुशी
अक्षय के अलावा अनुपम खेर ने भी उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू की फोटो साझा करते हुए अपनी खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत माता की जय! 🙏🇮🇳🇮🇳#UttarakhandTunnelRescue’।
यह भी पढे़ं: Jaya Bachchan की हाइट पर क्या कह गए Big B? बीच शो में बोले – ‘पत्नी हमारी जो हैं…’
Riteish Deshmukh ने भी ऐसे जाहिर की खुशी
रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए उत्तरकाशी रेस्क्यू की फोटो शेयर की और लिखा, ‘Bravo!!! हमारी बचाव टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात लगातार मेहनत की है। परिवारों और राष्ट्र की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया #उत्तराखंड टनलरेस्क्यू #उत्तरकाशीरेस्क्यू’।
KRK ने भी की सराहना
अक्सर बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया को लेकर नेगेटिव और विवादित ट्वीट करने वाले केआरके ने भी उत्तरकाशी रेस्क्यू की सराहना करते हुए ट्वीट किया और लिखा ’41 मजदूरों की जान बनाने वाले रेस्क्यू टीम को सलाम। खासकर रेट माइनर्स के सुपरवाइजर वाकील हसन को। #UttarakhandTunnelRescue #UttarkashiRescue’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines