Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
KBC Junior: ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) के बाद सदी के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति जूनियर’ (Kaun Banega Crorepati Junior) होस्ट कर रहे हैं, जिसको लेकर सुपरस्टार सुर्खियों में बने रहते हैं। इस क्विज शो में भी एक बच्चा चुना जाता है जो बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठता है। सवालों के सही जवाब देता है और लाखों-करोड़ों जीत कर जाता है। हालांकि, गेम के साथ-साथ बिग बी उन बच्चों के साथ थोड़ी मजाक-मस्ती भी करते हैं। शो के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
जहां अमिताभ के सामने हॉट सीट पर हरियाणा के मयंक बैठे थे, जिनके साथ बिग बी ने खूब मस्ती की और इसी बीच उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) की हाइट पर भी प्रतिक्रिया दी। मयंक आठवीं क्लास में पढ़ते हैं और उनके पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। मयंक की इस बात को सुनने के बाद बिग बी उनको कहते हैं कि आपको तो गर्व होना चाहिए आपके पिताजी पुलिस में हैं।
https://twitter.com/SonyTV/status/1729561983983509961
इस पर मयंक सुपरस्टार की एक फिल्म का डायलॉग मारते हुए कहते हैं, ‘जी सर… मैं कभी लाइन में खड़ा नहीं होता। बल्कि लाइन वहीं से शुरू होती है, जहां मैं खड़ा होता हूं। कोई मुझसे पंगा नहीं लेता है। इसके बहुत फायदे हैं’। इसके बाद मयंक एक बात को लेकर दुखी हो जाते हैं और वो होती है उनकी हाइट। मयंक कहते हैं, ‘बस हाइट को लेकर परेशानी है। सब मेरा मजाक उड़ाते हैं। जब मैं लाइन में खड़ा होता हूं तो कोई भी मेरे आगे आकर खड़ा हो जाता है जो मुझसे लंबा होता है और मैं उसके पीछे ढक जाता हूं’।
Intelligence ka bhandaar, Mayank, bane Kaun Banega Crorepati Juniors ke pehle winner!
Dekhiye #KaunBanegaCrorepati Juniors, Somvaar-Shukravaar raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par.#KBC15#KaunBanegaCrorepati#KBCOnSonyTV#KBCOnSonyEntertainmentTelevision… pic.twitter.com/EinGqxsBNn
— sonytv (@SonyTV) November 28, 2023
इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हुए कहते हैं ये मेरे साथ भी होता है। इस पर मयंक कहते हैं, ‘लेकिन आप तो लंबे हैं’, जिस पर बिग बी जया बच्चन की हाइट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और कहते हैं, ‘यहां मेरे साथ उल्टा होता है। पत्नी जी हमारी आपकी हाइट की हैं और उनको हमसे बात करने के लिए गर्दन उठा कर देखना पड़ता है’। बिग बी की ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और मयंक के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।