Akshay Kumar: अक्षय कुमार आज एक साल में 4 फिल्में दे रहे हैं और उनके पास सब कुछ है। अपना खुद का घर, गाड़ी और सारे ऐशो-आराम। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास अपना घर लेने के लिए भी पैसे नहीं थे। वो फ्लैट लेना चाहते थे, लेकिन उसके लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे। अब उसी वक्त को याद करते हुए अक्षय कुमार ने एक पुराना किस्सा सुनाया है। एक्टर ने बताया कि कुछ पैसों के लिए उन्होंने क्या-क्या किया है।
‘जानी दुश्मन’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा आया सामने
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार हॉरर मूवीज को लेकर कुछ बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें और पत्नी ट्विंकल खन्ना को हॉरर मूवीज बेहद पसंद हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अभी तक हॉरर मूवीज नहीं की? तो अक्षय ने कहा कॉमेडी हॉरर तो की है, लेकिन सिर्फ हॉरर नहीं की। फिर अक्षय ने कहा, ‘एक्चुअली प्रॉपर हॉरर तो कल्ट फिल्म ‘जानी दुश्मन’ थी। इसके बाद एक्टर ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘चलो मैं आपको बताता हूं एक बात, ‘जानी दुश्मन’ में अरमान कोहली मुझे मार देता है। वो फिल्म में सांप बने थे और वो मुझे मार देते हैं।’
डायरेक्टर से कहा कुछ ऐसा कि फिल्म में एक्टर को वापस किया जिंदा
अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘उस वक्त मैं पर डे पर था। मुझे पर डे मिलता था और फिर मुझे फ्लैट खरीदना था, तो मुझे पैसे चाहिए थे। मैं ऐसे ही डायरेक्टर के पास गया था, राजकुमार कोली जी के पास और मैंने उन्हें कहा सर मेरा काम खत्म हो गया है। उन्होंने कहा- ‘हां, लेकिन आप टेंशन में लग रहे हो।’ अक्षय ने कहा कि वो जानते थे कि उन्हें एक एक्टर चाहिए जिसकी डेट नहीं मिल रही है, अक्षय ने डायरेक्टर से कहा, ‘पाजी मैं आ जाऊं वापस?’ तो उन्होंने कहा, ‘तू तो मर गया है।’ 5 मिनट के बाद उन्होंने सोचा और कहा, ‘अक्षय बात सुन, तेरे को मैं कोमा में कर देता हूं, तू वापस आ जा।’
यह भी पढ़ें: Dunki फेम एक्टर को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी; इलाज के लिए हुए पैसों को मोहताज
पर डे के लिए अक्षय ने बेले पापड़
अक्षय कुमार बताया, ‘जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैं कोमा में हूं और मरा नहीं हूं। मैं फिर उठता हूं और दोबारा मैं उनके साथ फाइट करता हूं। तो 5 दिनों के लिए मैंने फिर लड़ाई की ताकि मुझे 5 दिन और पर डे मिले। इस तरह से ‘जानी दुश्मन’ में इतना बड़ा रोल मिल पाया।’ यानी एक्टर ने एक-एक दिन के पैसे जोड़कर अपना घर खरीदा था। अब उन्होंने सालों बाद इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines